बीकानेर। ऑल इंडिया रिटायर्ड बैंक एम्पलाईज एसोसियेशन का 36वां स्थापना दिवस शिव मंदिर सभागार जेएनवी कॉलोनी में धूमधाम से मनाया । संगठन के सचिव आर के शर्मा ने बताया कि समारोह में भारतीय स्टेट बैंक के सहायक महाप्रबन्धक सुजीत कुमार सुमन व अभिषेक माथुर के मुख्य आतिथ्य में संपन्न समारोह की अध्यक्षता भूदेव शर्मा ने की। कार्यक्रम के प्रारंभ में दीप प्रज्ज्वलन किया गया तथा संगठन के दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि देते हुए मौन रखा गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि सहायक महाप्रबन्धक सुजीत कुमार सुमन ने कहा कि सेवानिवृत बैंकर्स के सेवा से सींचे गये पौधे जैसे बैंक देश के विकास में महत्ती योगदान दे रहे है । सहायक महाप्रबन्धक अभिषेक माथुर ने कहा कि सेवानिवृत बैंकर्स का यह संगठन अपने हितों की रक्षा तो कर ही रहा साथ ही वर्तमान समय में बैंक व ग्राहक के बीच सेतु का काम भी कर रहा, जो बहुत ही सराहनीय है । इस अवसर पर नलिन सारवाल के संयोजन में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई और वर्ष 2013 में बैंक सेवा से सेवानिवृत होने वाले अविनाश चन्द्र खत्री, भूदेव शर्मा, बुलाकीराम राठौड़, जी डी व्यास, गेपी किशन तिवारी, हरिसिंह गुर्जर, झंवर प्रकाश सोनी, कैलाश चन्द्र, कमल किशोर पारीक, के एल व्यास, किशन लाल बारासा, किशन लाल सोनगरा, एम पी सिंह, मोहन राम सुथार, नत्थूराम मेघवाल, ओम प्रकाश साध, राजाराम पांडे, राम किशन चौधरी, श्याम लाल पुरोहित, श्याम सुंदर मोदी, सुरेश कुमार मोदी, मूलचंद मारू को सम्मानित किया गया । इनके अलावा माणक चंद सुथार को मास्टर्स एथलिट प्रतियोगिता में प्रथम व तृतीय स्थान प्राप्त करने पर, हुलास चंद व्यास को मास्टर्स की बैंच प्रेस प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त करने पर तथा शब्द प्रकाश पुरोहित को सराहनीय सेवा के लिये शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया । सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिये भूदेव शर्मा, वी के शर्मा, संजय मिश्रा, श्रीमती वंदना सारवाल, जे आर सेठी, आर के ग्रोवर, पवन कुमार शर्मा, हुलास चंद व्यास, श्रीमती मनीषा आर्या सोनी, वी के सक्सेना, श्रीमती सरोज बोड़ा का माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह प्रदान किये गये । इस अवसर पर मंचस्थ अतिथि राष्ट्रीय संरक्षक वाई के शर्मा-योगी, राष्ट्रीय महासचिव नंद लाल पंचारिया, गौरी शंकर खत्री व के आर उपाध्याय ने संबोधित किया । अतिथियों को संगठन की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया गया । संचालन सैयद मुश्ताक अली ने किया । समारोह में ंआर के श्रीमाली, रामेश्वर सुथार, एस एल टेलर, मांगी लाल सेवग, जेठाराम चौधरी, डी एल भटेजा का विशेष सहयोग रहा ।
Latest Posts
- 42 YEARS OF SERVICE, A LEGACY OF LEADERSHIP: RAJNATH SINGH BIDS FAREWELL TO AIR CHIEF MARSHAL AP SINGH

- Indian Army to Organise Mega Medical Camp for 5,000 Beneficiaries in Kishtwar Under Operation Sadbhavana; Dr Jitendra Singh to Attend

- बीकानेर में राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप की तैयारियाँ तेज, आयोजन को भव्य बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन

- IIM Jammu Concludes DGR-Sponsored Operational Management Course for 45 Army and Air Force Personnel

- ICGS Varaha Docks in Kenya’s Mombasa, Strengthens India-Kenya Maritime Security Cooperation in the Western Indian Ocean

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


