बीकानेर कलेक्टर कार्यालय में हंगामा: कांग्रेस नेताओं पर लाठीचार्ज, पत्थरबाजी से मचा बवाल, कई घायल

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर मंगलवार को उस समय रणक्षेत्र में बदल गया जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आयुष्मान हार्ट केयर सेंटर अस्पताल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त झड़प हो गई, जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया।
लाठीचार्ज के जवाब में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी कर दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस घटना में कई प्रदर्शनकारी और पुलिसकर्मी घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान दोनों ओर से स्थिति बिगड़ती चली गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बल का प्रयोग किया।
जानकारी के अनुसार, लाठीचार्ज में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रामनिवास कूकणा, हरिराम गोदारा और कृष्ण गोदारा सहित कई कार्यकर्ता घायल हो गए। बताया जा रहा है कि इस प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस नेता रामनिवास कूकणा कर रहे थे।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एडीएम सिटी रमेश देव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी, और कई थानों के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।
फिलहाल प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में ले लिया है और जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Categories:
error: Content is protected !!