संतोष बांठिया महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के क्षेत्रीय सचिव बने

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर 28 सितम्बर। महावीर इंटरनेशनल अपेक्स जयपुर द्वारा बीकानेर के संतोष बांठिया को वर्ष 2025-27 के लिए रीजन 5 के क्षेत्रीय सचिव के पद पर अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जैन द्वारा चयनित किया गया। संतोष बांठिया अनेक धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। उन पर बीकानेर क्षेत्र से सम्बंधित कार्यों, उनके समन्वय और कुशल कार्यप्रणाली की जिम्मेदारी रहेगी। इस उपलक्ष में डॉ जे एस मेहता, बच्छराज कोठारी, संतोष जैन, मनोज गुप्ता, नारायण चौपड़ा, अंकित बांठिया तथा अनेक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने उनको बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की।

Categories:
error: Content is protected !!