GENERAL NEWS

महारानी कॉलेज में हुआ स्कूटी वितरण तथा राष्ट्रीय सेवा योजना का नशामुक्ति शपथ कार्यक्रम…

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

नशे से दूर रहकर ही स्वयं का तथा देश का भला हो सकता है- जेठानन्द व्यास

बीकानेर।महारानी कॉलेज बीकानेर में आज कालीबाई भील मेधावी छात्रा योजना के अंतर्गत सत्र 2023-24 की शेष सोलह स्कूटियों का माननीय विधायक श्री जेठानंद व्यास के करकमलों द्वारा किया गया। मान्य विधायक ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि जिस तरह स्कूटी गतिशील होती है, उसी प्रकार जीवन को गतिशील बनाते हुए निरंतर उन्नति के लिए प्रयास करना चाहिए। जेठानंद व्यास ने छात्राओं से हेलमेट का उपयोग करने का भी आश्वासन लिया। प्राचार्य डॉ नवदीप सिंह बैंस ने छात्राओं को उत्साहित देखकर छात्राओं को बधाई और शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर दिग्विजय सिंह ने छात्राओं से नियमों की पालना करने तथा नियमित रूप से हेलमेट पहनने की उपयोगिता पर बल दिया।
राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय बीकानेर में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई तृतीय व चतुर्थ के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्ति थीम पर तृतीय एक दिवसीय शिविर तथा NSS समापन समारोह का आयोजन।
राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय बीकानेर में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई तृतीय व चतुर्थ के संयुक्त तत्वावधान में ‘नशा मुक्ति’ थीम पर तृतीय एक दिवसीय शिविर तथा NSS का समापन समारोह आयोजित किया गया। जिसके अंतर्गत महाविद्यालय नशा मुक्ति केन्द्र ‘किरण’ के बैनर तले नंदलाल जोशी चेरिटेबल ट्रस्ट तथा बीकानेर पुलिस प्रशासन की पहल नशामुक्ति कार्यक्रम ‘अंकुश 2.0’ विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद जी व्यास,विशिष्ट अतिथि डूंगर महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर दिग्विजय सिंह, जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष श्री द्वारका पच्चीसिया,श्री किशन चौधरी और श्री जेपी व्यास पधारे।
महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. नवदीप सिंह बैंस ने अतिथियों के साथ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। प्राचार्य प्रो. बैंस ने अपने स्वागत उद्बोधन में महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की उद्देशिका सदन पटल पर रखी। उन्होंने नशा मुक्ति कार्यक्रम की भूमिका बताते हुए कहा कि नशा व्यक्ति का नाश करता है। दुनिया की आधी आबादी का नेतृत्व करने वाली हमारी बेटियां इसके प्रति जागरूक रहकर समाज में एक अभिनव पहल कर सकती है। राष्ट्रीय सेवा योजना की परामर्श दात्री समिति की अध्यक्ष प्रो. मंजू मीणा ने राष्ट्रीय सेवा योजना की वर्ष पर्यंत आयोजित गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि न केवल NSS की स्वयंसेविकाएँ अपितु महाविद्यालय की प्रत्येक छात्रा को देश व समाज के हित में प्रयासरत होना चाहिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री जेठानंद व्यास ने कहा कि नशा समाज में कैंसर की तरह फैल रहा है,हमें उस पर अंकुश लगाना होगा तभी हमारा समाज और देश आगे बढ़ सकता है और यह पहल हमारी बेटियों के माध्यम से ही हो सकती है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में छात्राओं की संख्या को देखकर यह अनुमान लगाया जा सकता है कि राष्ट्रीय सेवा योजना में छात्राओं की अभिरुचि है और महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियां सुचारू रूप से संचालित हो रही है, किन्तु ये गतिविधियां केवल मनोरंजन न होकर हमारे जीवन की बड़ी सीख होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्त्री समाज की धुरी होती है जिसके बिना ये सृष्टि नहीं चल सकती अतः छात्राओं को अपनी महत्ता को समझते हुए परिवार के साथ-साथ समाज को नशे के इस चंगुल से बाहर निकलना होगा। छात्राएं यदि अपने मन में ठान लें तो असंभव को भी संभव कर सकती हैं। प्रो. दिग्विजय सिंह ने सदन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना को समाज सेवा व सामाजिक बुराइयों को दूर करने का एक अच्छा माध्यम बताया जो युवा पीढ़ी को प्रेरित कर सकती हैं उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से विद्यार्थी राष्ट्र सेवा के साथ-साथ अपने व्यक्तित्व का बहुआयामी विकास कर सकते है और यह एक सर्वोपरि भावना है जो हमें देश प्रेम से जोड़ती है। प्रो. सिंह ने आगे कहा कि जब आप मेहनत नही करते,कोई परिश्रम नही करते,कोई जीवन मे लक्ष्य नही होता,तब मानव देह एक जिन्दा लाश होती है। मन मे एक संकल्प होना बहुत जरुरी होता है। ‘मन मे संकल्प जगाओ,जान फुक दो लाशो मे।जीवन मे कुछ ऐसा कर जाओ,नाम रहे इतिहासो मे,बिना कर्म किए,हाथो की रेखा का कोई सार नही होता,केवल बाते करने से बेङा पार नही होता।’ पंक्तियाँ सुनाते हुए उन्होंने सदन में उत्साह का संचार कर दिया। अतिथियों के हाथों भामाशाह श्री पुखराज चोपड़ा द्वारा पूर्व घोषित पुरस्कारों के अंतर्गत अकादमिक क्षेत्र की सर्वश्रेष्ठ छात्राओं को प्रोत्साहन राशि दी गई। आज के व्याख्यान के मुख्य वक्ता श्री ज्योतिप्रकाश रंगा ने ‘नशा मुक्त बीकानेर अभियान अंकुश 2.0’ विषय एक व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए छात्राओं को नशे के विरुद्ध इस अभियान में अपना सहयोग देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए अंकुश 2.0 कार्यक्रम की आयोजन समिति के सदस्यों श्री ज्योति प्रकाश रंगा, श्री रविन्द्र हर्ष, श्री अनिल जोशी द्वारा स्वयंसेविकाओं को नशा मुक्ति पर डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई जिसके द्वारा छात्राओं को नशामुक्ति के प्रभाव तथा नशा उन्मूलन के उपाय समझाए गए। राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी अंजू सांगवा ने NSS का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मंच संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी सुनीता बिश्नोई के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रो. उज्जवल गोस्वामी ने सदन को धन्यवाद ज्ञापित किया। आज के कार्यक्रमों की श्रृंखला की कड़ी में महाविद्यालय में विधायक श्रीमान जेठा नंद जी व्यास, प्रो. दिग्विजय सिंह जी, प्राचार्य श्री नवदीप सिंह बैंस द्वारा काली बाई भील एवं देवनारायण स्कूटी योजना के अंतर्गत 16 छात्राओं को स्कूटी वितरित की गई तथा छात्रवृत्ति कक्ष का उद्घाटन किया गया। स्कूटी वितरण समारोह का आयोजन डॉ शशि वर्मा नोडल बीकानेर जिला, डॉ धनवंती विश्नोई, डॉ महेश रचियता, डॉ सीमा ओझा, डॉ श्रीकांत व्यास आदि सभी सदस्यों ने किया।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!