गूंज कला एवं संस्कृति संस्थान, बीकानेर एवं सोशल प्रोग्रेसिव सोसायटी, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में वरिष्ठ रंगकर्मी एवं संगीतज्ञ लक्ष्मी नारायण सोनी का सम्मान…

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर ।गूंज कला एवं संस्कृति संस्थान, बीकानेर एवं सोशल प्रोग्रेसिव सोसायटी, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में वरिष्ठ रंगकर्मी एवं संगीतज्ञ लक्ष्मी नारायण सोनी का सम्मान उनके निवास पर गरिमामय वातावरण में किया गया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ रंगकर्मी प्रदीप भटनागर ने कहा कि लक्ष्मी नारायण सोनी की विशिष्ट सेवाओं के लिए संस्थाओं द्वारा सम्मान करना विरासत का सम्मान करना है जो अनुकरणीय है । गूंज संस्था के सचिव विजय कुमार शर्मा ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए लक्ष्मी नारायण सोनी की रंगमंच एवं संगीत के क्षेत्र में दी गई सुदीर्घ, सतत एवं समर्पित सेवाओं पर प्रकाश डाला।
अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में प्रदीप भटनागर ने कहा कि लक्ष्मी नारायण सोनी जैसे साधक कलाकारों के कारण ही रंगमंच और संगीत जीवंत रहते हैं। उन्होंने जीवनभर कला को साधना के रूप में अपनाया और बिना किसी दिखावे के सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रंगकर्मी अनूप सिंह ने कहा कि लक्ष्मी नारायण सोनी का रंगकर्म अनुशासन, संवेदना और प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से अनेक युवा कलाकारों को दिशा मिली है।
गूंज कला एवं संस्कृति संस्थान, बीकानेर के अध्यक्ष राम सहाय हर्ष ने अपने विचार व्यक्त करते हुए लक्ष्मी नारायण सोनी के रचनात्मक अवदान और सांस्कृतिक क्षेत्र में उनके योगदान को रेखांकित किया।
सोशल प्रोग्रेसिव सोसायटी, बीकानेर के अध्यक्ष नदीम अहमद नदीम ने कहा कि लक्ष्मी नारायण सोनी ने रंगकर्म और संगीत के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए सांस्कृतिक चेतना को समृद्ध किया है तथा वे नई पीढ़ी के कलाकारों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
इस अवसर पर विजय सिंह राठौड़, रामदयाल राजपुरोहित, वसीम राजा एवं कमल सहित अनेक साहित्य एवं कला प्रेमी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में आभार अभिषेक आनंद आचार्य ने व्यक्त किया।
सम्मान समारोह आत्मीय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!