GENERAL NEWS

महाशिवरात्रि पर बुधेश्वर महादेव मंदिर में विशेष श्रृंगार, महाआरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बागवानों का मोहल्ला, पुरानी गिनाणी स्थित बाबा रामदेव परिसर के बुधेश्वर महादेव मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन किए गए। इस अवसर पर मंदिर का आकर्षक श्रृंगार किया गया तथा विधि-विधान से महाआरती आयोजित की गई।

मंदिर के पुजारी कुलदीप सोलंकी ने बताया कि महाशिवरात्रि के मौके पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की। पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्तों की आवाजाही रही और श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से महादेव की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!