बीकानेर के बज्जू में रणजीतपुरा में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म व हत्या मामले में आरोपी गिरफ्त में, प्रशासन-संघर्ष समिति में बनी सहमति, लिखित आश्वासन के बाद पोस्टमार्टम और हुआ अंतिम संस्कार..

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। बीकानेर के बज्जू कस्बे के रणजीतपुरा गांव में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या के मामले में चल रहा धरना आखिरकार प्रशासन और संघर्ष समिति के बीच बनी सहमति के साथ समाप्ति की ओर बढ़ गया। प्रशासन द्वारा सकारात्मक लिखित आश्वासन दिए जाने के बाद परिजन और ग्रामीण पोस्टमार्टम करवाने के लिए तैयार हो गए हैं।
धरने के दौरान प्रशासन और संघर्ष समिति के बीच लंबी वार्ता के बाद कई महत्वपूर्ण मांगों पर सहमति बनी। प्रशासन की ओर से बज्जू एसडीएम द्वारा लिखित आश्वासन दिया गया, जिसमें मुख्यमंत्री सहायता कोष से ₹5 लाख की आर्थिक सहायता मंजूर करने के साथ अतिरिक्त ₹5 लाख की सहायता का प्रस्ताव, पीड़ित परिवार के एक सदस्य को संविदा पर सरकारी नौकरी देने की प्रक्रिया शुरू करने और प्रकरण की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में करवाने की बात शामिल है।
धरने स्थल पर पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी और पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी ने पीड़ित परिवार को अपनी ओर से एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। पूर्व मंत्रियों के इस एलान के बाद सामाजिक संगठनों और आमजन के सहयोग से करीब 89 लाख रुपये की राशि एकत्र होने की जानकारी सामने आई है, जिसमें लगभग 50 लाख रुपये से अधिक का जन सहयोग शामिल बताया गया।
इस दौरान पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी, पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी, पूर्व राज्य मंत्री महेंद्र गहलोत, ओमप्रकाश सैन, भागीरथ तेतरवाल सहित सैकड़ों ग्रामीण और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सागर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरे मामले का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पीड़िता का परिचित नहीं था और उससे पहली बार मिला था। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
बाइट कावेंद्र सागर जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर

Categories:
error: Content is protected !!