बीकानेर, 05 अगस्त 2025 । पुष्करणा दिवस के अवसर पर द पुष्करणाज फाउण्डेशन की ओर से 05 अगस्त पाचवें दिन खेल सप्ताह में वुशू प्रतियोगिता डाॅ. करणीसिंह स्टेडियम में आयोजित की गई। द पुष्करणाज फाउण्डेशन की ओर से मंगलवार को सुबह 8 बजे डाॅ करणीसिंह स्टेडियम में वुशू प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया जिसमें मुख्य कमल रंगा (वरिष्ठ साहित्यकार) विशिष्ठ अतिथि गोपीकिशन छंगाणी, और अध्यक्ष्ता विमल किशोर व्यास ने की।
मुख्य अतिथि कमल रंगा ने बताया कि खेलों से सर्वांगिण विकास होता है वुशू खेल से मनुष्य ताकतवर और आत्म निर्भर बनता है आज के इस दौर में खेलों के द्वारा सरकारी नोकरियांे में भी खेल कोटा उपलब्ध करवाया जाता है खेलों में कई प्रकार के खेल होते है लगभग 75 प्रकार के खेल होते है जिसमें हर खेल की अलग-अलग क्रिया होती है जो कि शरीर और मस्तिष्क को मजबूत और बुद्धि का तार्किक होना संभव है। इसी क्रम में विशिष्ठ अतिथि गोपीकिसन छंगाणी ने बताया कि पुष्करणाज फाउण्डेशन द्वारा खेलों की गतिविधियों के बारें में जानकारी प्रदान की अध्यक्षता विमल किशोर व्यास ने आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि द पुष्करणाज फाउण्डेशन द्वारा खेल कला, शिक्षा साहित्य एवं समाज सेवा फाउण्डेशन हमेशा विभिन्न प्रकार के आयोजन करता आ रहा है और यह परम्परा आगे भी निरन्तर चलती रहेगी। अतिथियों का आभार व्यक्त कृष्णचन्द पुरोहित ने किया। फाउण्डेशन के कृष्णचन्द पुरोहित ने बताया कि वुशू खेल प्रतियोगिता में बीकानेर वुशू ऐसोसियेशन के प्रशिक्षक एवं सचिव गणेश हर्ष के नेतृत्व में खिलाड़ियों को तकनिकी मार्गदर्शन प्रदान किया गया साथ ही कार्यक्रम के समन्वयक के रूप में कृष्णचन्द पुरोहित की भूमिका सराहनीय रही। फाउण्डेशन के अध्यक्ष राजेश रंगा ने बताया कि वुशू खेल प्रतियोगिता परिणाम इस प्रकार रहे गोविन्दा हर्ष 40केजी भर वर्ग में स्वर्ण पदक, नारायण जोशी 56केजी स्वर्ण पदक, नेतिक व्यास 60केजी स्वर्ण पदक, वासुदेव आचार्य 80केजी स्वर्ण पदक, सरद जोशी 85केजी स्वर्ण पदक। इस अवसर पर खेल प्रेमी वुशू कोच एवं अभिभावक एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
इसी क्रम में योगा खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया किया जिसमें मुख्य अतिथि मरूधर बोहरा, विशिष्ठ अतिथि आशीष ओझा, अध्यक्षता नन्द किशोर रंगा ने की। योगा खेल प्रतियोगिता प्रवीर योगासना स्र्पोट्स ऐकेडमी एवं ध्यानकेन्द्र नत्थूसर बास एल.एम. स्पोर्टस ऐकेडमी में आयोजित की गई प्रवीर योगासना स्पोर्टस ऐकेडमी के कोच भुवनेश पुरोहित और श्रीमती यशोवर्धनी के नेतृत्व में योगा खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गय। मुख्य अतिथि मरूधर बोहरा ने बताया कि योग एक साधना है, योग के आन्तरिक शक्तियां प्राप्त कर सकते है जैसा की पहले ऋषी-मुनियों द्वारा योग और भक्ति से मन की चेतना से भगवान को प्रसन्न करते थे भगवान खुश होकर वरदान देते थे और फिर योगी व्यक्ति अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करके अपना प्रदर्शन करता था।
इसी क्रम में फाउण्डेशन के कृष्ण चन्द पुरोहित ने बताया कि योग प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें विजेताओं ने शामिल छात्र-छात्राओं का परिणाम इस प्रकार रहे जिसमें 7 से 12 आयु छात्र वर्ग में प्रथम स्थान चन्द्रमोहन ओझा और वेद प्रकार पुरोहित संयुक्त रूप से रहे, भुवनेश पुरोहित द्वितीय स्थान, विराज व्यास ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में 7 से 12 वर्ष छात्रा वर्ग में सिद्धि पुरोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया निवेदिता व्यास और रिशिका जोशी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, डिम्पल व्यास और वेदिति पुरोहित ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में कृष्णचन्द पुरोहित ने बताया कि 12 से 17 वर्ष छात्र वर्ग में तेजप्रकाश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया मोहित पुरोहित ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, नमन जोशी और केशव पुरोहित ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में 12 से 22 आयु वर्ग में राधेमोहन ओझा ने प्रथम स्थान हासिल किया इसी क्रम में 18 से 28 आयु छात्रावर्ग में विजयश्री व्यास ने प्रथम स्थान प्राप्त किया व प्रियांशी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और अदिती और खुशबू व्यास ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसी क्रम में अशोक पुरोहित और नन्दकिशोर रंगा ने बताया कि योग क्रिया में पश्चिमोतास, पुर्ण धनुरासन, उथान पादासन, सूर्य नमस्कार, व्यग्रासन, बन्कासन, गरूडासन, चक्रारान, हनुमानआसन आदि के साथ छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि हमारे खिलाड़ियों की सफलता यह दर्शाती है कि सही दिशा और सही प्रशिक्षण मिले तो युवा किसी भी क्षेत्र में उत्कर्षता प्राप्त कर सकते है। इसी क्रम में मोहित पुरोहित ने आॅलओवर ट्विस्टिंग एवं सुपाइन फारवर्ड बैडिंग में प्रथम स्थान हासिल किया।
इस अवसर पर कृष्णचन्द पुरोहित, भानू आचार्य, सुनिल व्यास, रोचक व्यास, उषा उपाध्याय, विमल किशोर व्यास, विनित बिस्सा, अशोक उपाध्याय, जगदीश पुरोहित, अशोक जी पुरोहित, राजकुमार रंगा (राजू जी रंगा), शिवदत्त व्यास, मरूधर बोहरा, श्यामसुन्दर किराडू, राममूर्ति व्यास, उमेश पुरोहित, महेश पुरोहित, आदित्य पुरोहित, गणेश हर्ष, केशव आचार्य, मोहित पुरोहित आदि मौजूद रहे।
द पुष्करणाज फाउण्डेशन खेल सप्ताह : योगा और वुशू खेल में हुए रोचक मुकाबले

Add Comment