ज्योतिषाचार्य मोहित बिस्सा
आज का पञ्चाङ्ग
➖➖➖➖➖➖➖
दिनांक:- 8 जून 2025
वार :- रविवार
विक्रम संवत् :- 2082
अयन:- उत्तरायण
ऋतु :- ग्रीष्म
मास:- ज्येष्ठ
पक्ष : – शुक्ल
तिथि:- द्वादशी :- 7:20am तक पश्चात :- त्रयोदशी
नक्षत्र :- स्वाति 12:45pm तक पश्चात:- विशाखा
योग :- परीघ
करण :- बालव
सूर्यराशि :- वृषभ
चंद्रराशि :- तुला
दिशाशूल :- पश्चिम
➖➖➖➖➖➖➖
सूर्योदय :- 05:45am
सूर्यास्त :- 07:35pm
➖➖➖➖➖➖➖
राहुकाल का समय
5:35pm से 7:07 pm तक
अभिजित मुहूर्त :-
12:05 pm से 01:00 pm तक
ब्रह्म मुहूर्त:-
04:45am से 05:28am
➖➖➖➖➖➖
आज व्रत एवं त्यौहार
- प्रदोष व्रत
➖➖➖➖➖➖
वार विशेष
आज का वार :- रविवार
अधिदेव :- अग्नि देव - यदि किसी की कुंडली में सूर्य कमजोर हैं तो ऐसी स्थिति में माणिक्य सोने या तांबे में रविवार को धारण करना चाहिए, आप बेल का जड़ या लाल चंदन की माला धारण कर सकते हैं । लाल चंदन का तिलक लगा सकते हैं , लाल चंदन की माला से सूर्य मंत्र का जाप कर सकते हैं । मंत्र :-
- ।। ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः ।।
- यदि सूर्य फलादेश के हिसाब से किसी प्रकार की परेशानी दे रहा हो तो सूर्य का दान किसी 50 वर्ष से ऊपर के व्यक्ति को या मंदिर में करना चाहिए ।
दान :-
- गेहूं , तांबा , गुड़ , लाल चंदन , लाल वस्त्र रविवार को दान करना चाहिए ।
उपाय :-
- प्रातः तांबे के लोटे में जल , कुंकुम, अक्षत एवं लाल पुष्प डालकर सूर्य को अर्पित करें , भूरी गाय को गुड़ अपने हाथों से खिलाए । बंदरों को गुड़ एवं चने खिलाए । पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लें एवं पिता की सेवा करें ।
रविवार को करणीय कार्य :-
- राजकीय सेवा एवं अन्य राजकीय कार्यों के लिए शुभ है
वार संज्ञा : –
- रविवार को ध्रुव एवं स्थिर संज्ञा दी गई है
घात वार :-
- दी गई राशि राशि वालो के लिए वार अशुभ होता है इन वार में वह जातक यथासंभव यात्रा का त्याग करें
वार:- रविवार
राशि :- मेष
अशुभ फल नाशक पदार्थ :-
- अगर किसी जातक के लिए सूर्य अशुभ हो तो वह जातक शुद्ध घी का सेवन अथवा दान कर सकता है जिससे की अशुभता नाश होगी।
➖➖➖➖➖➖➖
राशिफल
मेष राशि :-
आज का दिन आपके प्रेम संबंधों में भावनात्मक उतार-चढ़ाव ला सकता है। आप खुद को साथी के साथ गहरे भावनात्मक जुड़ाव की तलाश में पाएंगे। बीते दिनों की कोई याद या घटना आपके व्यवहार को प्रभावित कर सकती है। यदि आप किसी से बात करने के इच्छुक हैं, तो आज संकोच न करें। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता बहुत महत्वपूर्ण साबित होगी।
वृषभ राशि :-
आज थोडी खटास हो सकती है, खासकर यदि आप पिछले कुछ समय से किसी मुद्दे को टालते आ रहे हैं। जीवनसाथी से बातचीत करते समय शब्दों का चयन बहुत सोच-समझकर करें। कोई पुराना आरोप या असहमति फिर से सामने आ सकती है। समझदारी से काम लेंगे तो यह समय संबंधों को मजबूत बनाने का माध्यम बन सकता है।
मिथुन राशि :-
प्रेम प्रस्ताव देने के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी है, थोडी प्रतीक्षा बेहतर होगी। आपके व्यवहार में मौजूद आत्मीयता दूसरों को सहज बना सकती है। किसी अप्रत्याशित संदेश से दिल की धड़कनें तेज हो सकती हैं। जो लोग अविवाहित हैं, उन्हें किसी पुराने मित्र या सहयोगी से आकर्षण महसूस हो सकता है।
कर्क राशि :-
आपके पार्टनर को आज आपसे अधिक अपेक्षाएं हो सकती है, खासकर भावनात्मक जुड़ाव वको को लेकर। उनके साथ विताया गया समय, आज आपकी सबसे बड़ी पूजी साबित होगी। यदि वे किसी बात को लेकर खिन्न है, तो पहले उन्हें सुनना जरूरी है। कई बार आपकी जल्दबाजी रिश्ते को कमजोर कर सकती है। प्रेम में स्थायित्व लाने के लिए औपको निरंतर प्रयास करना होगा।
सिंह राशि :-
विवाहित लोगों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतियों से भरा रह सकता है, लेकिन आपसी संवाद से सभी उलझनें सुलझ सकती हैं। घरेलू जिम्मेदारियों के बीच समय निकालना मुश्किल होगा। साथी की ओर से कोई आर्थिक विषय विवाद की वजह बन सकता है। पारिवारिक हस्तक्षेप भी संबंधों को प्रभावित कर सकता है।
कन्या राशि :-
प्रेम जीवन में स्थिरता के बावजूद मन किसी अधूरी चाहत में उलझा रहेगा। साथी से अधिक भावनात्मक सहयोग की अपेक्षा रहेगी, लेकिन सामने वाला आपकी उम्मीदें तुरंत नहीं समझ पाएगा। अपने दिल की बात साझा करने से मन हल्का होगा। जिनका रिश्ता नया है, वे एक-दूसरे की पसंद-नापसंद में गहराई से रुचि लेंगे।
तुला राशि :-
आज आपके प्रेम जीवन में गहराई बढ़ेगी, बशर्ते आप ईगो को किनारे रखें। पुरानी गलतफहमियों को सुलझाने का अच्छा समय है। दाम्पत्य जीवन में आज सामंजस्य की आवश्यकता है। जीवनसाथी के व्यवहार में हल्का बदलाव महसूस हो सकता है, जिसे लेकर संदेह न पालें। खुलकर बातचीत करने से गलतफहमी दूर होगी।
वृश्चिक राशि :-
अपने साथी के साथ आज आप कुछ नया और खास अनुभव करना चाहेंगे। किसी पुरानी याद का असर आपके व्यवहार पर दिखाई दे सकता है। आज आप रोमांटिक प्लान भी बना सकते हैं, लेकिन व्यवहारिकता को न भूलें। घर-परिवार का माहौल भी आपके संबंधों पर असर डालेगा
धनु राशि :-
प्रेम जीवन में नई दिशा की ओर बढ़ने का संकेत आज मिल सकता है। आज आपकी बातों में आकर्षण होगा, जिससे सामने वाला आपकी बातों पर गौर करेगा। नए रिश्तों की शुरुआत के लिए दिन उपयुक्त है। जो लोग पहले से रिश्ते में है, उनके लिए आज संवाद का स्तर गहरा हो सकता है। किसी उपहार या प्रेम-संदेश के जरिए आप अपने प्रेम को व्यक्त कर सकते है
मकर राशि :-
प्रेम जीवन में आपका समर्पण आज आपके साथी के लिए महत्वपूर्ण होगा। आप अपने साथी के साथ अपने रिश्ते को मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे। दाम्पत्य जीवन में आपकी गंभीरता से रिश्ते में स्थिरता आएगी। कभी-कभी आपकी कठोरता रिश्ते में तनाव पैदा कर सकती है।
कुम्भ राशि :-
आज का दिन प्रेम के लिए भावनात्मक रूप से संवेदनशील रहेगा। आप अपने साथी की छोटी-छोटी बातों पर प्रतिक्रिया दे सकते हैं जो अनावश्यक उलझन ला सकती है। यदि आपने हाल ही में कोई अपेक्षा जताई है. तो उसका उत्तर मिलने की संभावना है। संबंधों में आत्ममंथन का समय है। अकेले लोगों के लिए यह दिन किसी पुराने मित्र से जुड़े प्रेम संकेत ला सकता है।
मीन राशि :-
विवाहित जोड़े आज एक-दूसरे के प्रति अतिरिक्त सहानुभूति दिखाएंगे। पुराने फैसलों को लेकर नए सिरे से सोचने की स्थिति बनेगी। पारिवारिक हस्तक्षेप से रिश्ते में हलचल संभव है, परंतु आपका धैर्य सब कुछ सहज बना सकता है। जीवनसाथी से किसी पुराने मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। संतान से संबंधित कोई विषय भी भावनात्मकता को प्रभावित कर सकता है।
================================================================
आज का विचार
जो हो रहा है जैसा हो रहा है सब भगवान की कृपा से ही हो रहा है
ज्योतिषाचार्य मोहित बिस्सा
Add Comment