ज्योतिषाचार्य मोहित बिस्सा
आज का पञ्चाङ्ग
➖➖➖➖➖➖➖
दिनांक:- 13 जून 2025
वार :- शुक्रवार
विक्रम संवत् :- 2082
अयन:- उत्तरायण
ऋतु :- ग्रीष्म
मास:- ज्येष्ठ
पक्ष :- कृष्ण
तिथि :- द्वितीया 3:25pm तक पश्चात:- तृतीया
नक्षत्र: – पूर्वाषाढ़ 11:24pm तक पश्चात :- उत्तराषाढ़
योग:- व्यतिपात
करण :- वणिज
सूर्यराशि :- वृषभ
चंद्रराशि :- धनु 5:43am तक पश्चात:- मकर
दिशाशूल :- पश्चिम
➖➖➖➖➖➖➖
सूर्योदय :- 5:40am
सूर्यास्त :- 07:32pm
➖➖➖➖➖➖➖
राहुकाल का समय
11:00 pm से 12:35 pm तक रहेगा
अभिजित मुहूर्त :-
12:09 pm से 01:05 pm तक
ब्रह्म मुहूर्त:-
04:45am से 05:28am
➖➖➖➖➖➖
आज व्रत एवं त्यौहार
➖➖➖➖➖➖➖
वार विशेष
आज का वार :- शुक्रवार
अधिदेव :- इन्द्र देव
- फलादेश के हिसाब से शुक्र कमजोर हो तो हीरा या ओपल चांदी में शुक्रवार को धारण करना चाहिए जब तक रत्न धारण नहीं कर सकते है तब तक शरपुंखा या गूलर की जड़ धारण कर सकते हैं । मंत्र जाप कर सकते हैं । मंत्र :-
- ।।ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः ।।
- यदि फलादेश के हिसाब से शुक्र ग्रह किसी प्रकार की परेशानी दे रहा हो तो इससे संबंधित दान किसी ब्राह्मण, पुरोहित, मंदिर या गुरु को करना चाहिए ।
दान :-
- चांदी , दूध , दही , घी , इत्र , चावल , मिश्री , सफेद मिठाई , सफेद चंदन , रेशमी सफेद वस्त्र
उपाय :-
- गाय को रोटी खिलाएं एवं गाय की सेवा करें , आटा एवं शक्कर चीटियों को डालें । शुक्रवार को करणीय कार्य :-
- नवीन वस्त्र एवं आभूषण को धारण करना, सोभाग्यवृधन कार्य करना, चलचित्र शूटिंग कार्य व यात्रा जाने हेतु श्रेष्ठ है।
वार संज्ञा :
- शुक्रवार को मृदु संज्ञा दी गई है अर्थात की शुक्र ग्रह एक कोमल व साज सजा वाला ग्रह है तो उसी के अनुरूप इस वार को कार्य किया जाता है
घात वार :-
- दी गई राशि राशि वालो के लिए वार अशुभ होता है इन वार में वह जातक यथासंभव यात्रा का त्याग करें
वार:- शुक्रवार
राशि :- वृश्चिक, धनु, मीन
अशुभ फल नाशक पदार्थ :-
- अगर किसी जातक के लिए शुक्रवारअशुभ हो तो वह जातक शुद्ध घी अथवा कच्चा दूध का दान व सेवन कर सकता है जिससे की अशुभता नाश होगी ➖➖➖➖➖➖➖
राशिफल
मेष राशि :-
आज आपको साथ में समय बिताने का मौका मिलेगा। आपके भीतर आत्मविश्वास और मोहकता का संचार रहेगा। रोमांटिक शामें बन सकती हैं। आपका साथी आपसे उम्मीदें रखेगा, उन्हें समझना जरूरी होगा। प्रेम में स्थायित्व और परिपक्वता बढ़ेगी।
================================================================
वृषभ राशि :-
अविवाहितों की मित्रता आज प्रेम में बदल सकती है। दाम्पत्य जीवन में किसी यात्रा की योजना बन सकती है। जीवनसाथी से सहयोग और स्नेह की भावना बढ़ेगी। इन दिनों संयम और समझदारी से काम लें। रिश्तों में स्थायित्व लाने का यह उचित समय है
मिथुन राशि :-
आज रिश्ते में नई शुरुआत के संकेत हैं। अविवाहित जातक किसी खास से मिलने का अवसर पा सकते हैं। प्रेम में विश्वास और सच्चाई अहम रहेंगे। दिल से की गई बातें असर छोड़ेंगी। यह समय रिश्तों को सशक्त बनाने का है।
कर्क राशि :-
अविवाहितों को किसी पुराने रिश्ते की याद सता सकती है। रिश्तों में स्थिरता का अनुभव होगा। वाम्पत्य जीवन में पारिवारिक सहमति किसी फैसले में मदद कर सकती है। जीवनसाथी से सहयोग और साथ मिलने की संभावना है।
सिंह राशि :-
अविवाहितों के लिए नए परिचय के योग हैं। प्रेम में स्थिरता और विश्वास मजबूत होगा। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बढ़ेगा और घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके व्यवहार में नर्माहट आएगी जो संबंधों को सुदृढ करेगी। रोमांस के लिए समय अनुकूल रहेंगा। आपकी आकर्षक ऊर्जा साथी को भी प्रभावित करेगी।
कन्या राशि :-
वाम्पत्य जीवन में सहयोग और समझदारी बढ़ेगी। अविवाहित जातकों का कोई नया संपर्क बन सकता है। साथी के विचारों को सम्मान देना आपके लिए जरूरी रहेगा। रिश्ते में भरोसा मजबूत होगा। प्रेम में स्थिरता और स्नेह का संचार होगा।
तुला राशि :-
साथी के साथ साझा समय सुखद होगा। अविवाहित जातक नए प्रेम संबंध की शुरुआत कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य और भरोसा बढ़ेगा। आपकी विनम्रता रिश्तों को और गहरा करेंगी। प्रेम जीवन में संतुलन बना रहेगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
================================================================
वृश्चिक राशि :-
दाम्पत्य जीवन में सहारा और समर्थन का अनुभव होगा। आपसी सम्मान से संबंध मजबूत होंगे। अविवाहितों को किसी खास से जुड़ने के नए अवसर मिल सकते हैं। साथी के साथ रोमांटिक पल साझा होंगे। प्रेम जीवन में नई उम्मीद और उत्साह जागेगा।
धनु राशि :-
प्रेम जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। दाम्पत्य जीवन में संतुलन और सहयोग बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ साझा लक्ष्य पर चर्चा हो सकती है। रिश्ते में स्थिरता और स्नेह का माहौल रहेगा। अविवाहित जातकों के विवाह की चर्चा हो सकती है।
================================================================
मकर राशि :-
प्रेम जीवन में संतुलन बना रहेगा। अविवाहित जातक नए परिचय की ओर आकर्षित होंगे। दाम्पत्य जीवन में पारिवारिक सहयोग मिलेगा। साथी के साथ भावनात्मक तालमेल बढ़ेगा। रिश्ते मजबूत होंगे और प्यार बरकरार रहेगा।
कुम्भ राशि :-
प्रेम जीवन में मिठास लौटेगी और आपसी समझ बढ़ेगी। अविवाहित जातकों को नए प्रेम संबंध के संकेत मिलेंगे। दाम्पत्य जीवन में सहयोग और स्नेह बढ़ेगा। साथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा जिससे रोमांटिक माहौल बनेगा। प्रेम जीवन में स्थिरता और संतुष्टि महसूस होगी।
मीन राशि :-
प्रेम जीवन में खुशियों का संचार होगा। दाम्पत्य जीवन में परिवार का सहयोग मिलेगा। साथी के साथ संवाद में सहजता आएगी और आपका रिश्ता मजबूती से जुड़ा रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
================================================================
मेरा और आपका सुविचार
अपने धर्म और कर्म की चिंता करना ही सत्कर्म है
ज्योतिषाचार्य मोहित बिस्सा
Add Comment