GENERAL NEWS

भारतीय मजदूर संघ के 70 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में परिवहन फैडरेशन बीकानेर ने स्थापना दिवस कार्यक्रम का किया आयोजन ..

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

* राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ मजदूर क्षेत्र में कार्य की प्राथमिकता के कारण ही भारतीय मजदूर संघ को विश्व का सबसे बड़ा संगठन होने का गौरव प्राप्त हुआ है श्रीओमप्रकाश सिद्ध


बीकानेर, – रोडवेज में कार्यरत भारतीय मजदूर संघ से सम्बन्धित श्रम संगठन राजस्थान परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी फैडरेशन द्वारा भारतीय मजदूर संघ के 70 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में बस स्टैंड पर फैडरेशन के गजेंद्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता में कार्यक्रम
फैडरेशन के सेवानिवृत्त यूनियन के संभागीय अध्यक्ष बंशीलाल राजपुरोहित ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ के 70 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष आज सम्पूर्ण देश मे बड़े स्तर पर मनाया जा रहा जिसका मुख्य आयोजन दिल्ली में हो रहा है विनोद भाकर आतिथ्य में ध्वजारोहण कर दीप प्रज्ज्वलन करने के साथ ही 70 वर्ष के उपलक्ष में पेड़ लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
शाखा सचिव ओमप्रकाश सिद्ध ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ की स्थापना 23 जुलाई 1955 से लेकर 23 जुलाई 2025 तक की यह गौरवमयी यात्रा शुन्य से शिखर तक पहुंचने में मजदूरों ने राष्ट्र प्रथम की भावना की सोच को प्रत्येक मजदूर तक बढ़ाने का जो काम राष्ट्र ऋषि माननीय दत्तोपंत जी ठेंगड़ी द्वारा‌ संघर्ष से ही सफलता‌ एवं राष्ट्र प्रथम की भावना जागृत करने की दी गयी प्रेरणा के ध्येय के कारण ही आज भारतीय मजदूर संघ ने विश्व का सबसे बड़ा संगठन होने का गौरव प्राप्त किया है । चाहे जो मजबूरी हो हमारी मांगे- पुरी हो इस ध्येय वाक्य को बदलकर भारतीय मजदूर संघ ने देश के हित में करेंगे काम और काम के लेंगे पुरे दाम तथा मजदूरों दुनिया को एक करो‌ जैसे ध्येय को लक्ष्य बनाकर हम इस स्तर पर पहुंचे हैं। भारतीय मजदूर संघ ने अपनी अलग पहचान बनाई है।
ने जिला मजदूर संघ के सुशील बिश्नोई सम्बौधन में कहा कि भारत वर्ष को परम वैभव तक ले जाने के लिए हम सब मिलकर शोषित पीड़ित वंचित और अंतिम पंक्ति पर खड़े मजदूर के कल्याण हेतु हम सभी दृढ़ संकल्पित है तथा उनके उत्थान में सहभागिता करते हुए मां भारती को परम वैभव तक ले जाने के कार्य में लगे हुए हैं तथा आज फैडरेशन द्वारा भारतीय मजदूर संघ के 70 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए पेड़ लगाने का जो कार्य किया है उसके लिए तथा भारतीय मजदूर संघ की स्थापना की सभी को शुभकामनाएं देते हुए सबको कहा कि पर्यावरण को बचाने हेतु हर‌ व्यक्ति को मां के नाम एक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन संभागीय प्रचार मंत्री चन्द्रप्रभा राजपुरोहित ने किया विनोद भाकर ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अमरचंद दहिया अर्जुनसिंह सुंदरलाल मिस्त्री भवर सारण सोनू राजपुरोहित ओमप्रकाश मेघवाल मूलाराम बावरी धर्मपालनाथ रामनिवास बिश्नोई सहित कई कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!