श्री श्री रविशंकर जी के 70वें जन्मोत्सव पर बीकानेर में सेवा और अध्यात्म का संगम

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

मेगा ब्लड डोनेशन कैंप और हैप्पीनेस कोर्स एवं सुमेरू भजन संध्या सहित आयोजित होंगे कई भव्य कार्यक्रम

विभिन्न टीम बनाकर दिए गये दायित्व

बीकानेर। दी आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर जी के 70 वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में बीकानेर में विभिन्न प्रकार के आयामों का आयोजन किया जाएगा। संस्था के बीकानेर जोनल मीडिया कोऑर्डिनेटर गिरिराज खैरीवाल ने बताया कि गुरूदेव केे जन्मदिवस का सेलीब्रेशन 5 मई 2026 से मेगा हैप्पीनेस कोर्स के साथ शुरू हो जाएगा। यह कोर्स दो शिफ्ट में आयोजित होगा। 10 मई 2026 को रोटरी क्लब के साथ रोटरी भवन, सादुलगंज में रक्तदान शिविर एवं सुमेरू भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। रक्तदान शिविर का आयोजन रोटरी क्लब के साथ संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा। सुमेरू भजन संध्या में अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सुमेरू भजन गायक जितेन्द्र सारस्वत द्वारा सुमधुर भजनों की नॉन स्टॉप प्रस्तुतियां दी जाएंगी। 12 मई से 17 मई तक हैप्पीनेस कोर्स भी होगा। 13 मई को गुरूदेव के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में अपनाघर आश्रम में दोनों समय का भोजन संस्था द्वारा प्रायोजित किया जाएगा। खैरीवाल ने बताया कि इस संबंध में आज संपन्न हुई मिटिंग में गहन विचार विमर्श हुआ और आयोजन को सफलतम बनाने के विभिन्न टीम बनाई गई। उन्होंने बताया कि संस्था के संरक्षक रवि कथूरिया के निर्देशन में रक्तदान शिविर टीम में अनिल खजांची, राजेश मुंजाल एवं राकेश छाजेड़ को दायित्व दिए गए हैं। मेगा हैप्पीनेस कोर्स की जिम्मेदारी वरिष्ठ प्रशिक्षिका साधना सारस्वत, शीला चौधरी, अजय खत्री एवं पुरूषोत्तम को दी गई है। राजकुमार भटनागर एवं पंकज भटनागर सुमेरू भजन संध्या के प्रभारी रहेंगे। भोजन समिति में गिरिराज खैरीवाल, राजेश मुंजाल, सुनीता अरोरा, हिमांशु किंगर, भागीरथ, जानकी वल्लभ एवं प्रकाश शर्मा को लिया गया है। वित प्रबंधन का दायित्व जितेंद्र सारस्वत, राजेश मुंजाल एवं खुशाल खत्री द्वारा संभाला जाएगा। खैरीवाल ने बताया कि मिटिंग के दौरान उपस्थित 45 सदस्यों ने अपनी अपनी स्वेच्छा से रक्तदान शिविर एवं मेगा हैप्पीनेस कोर्स हेतु कमिटमेंट बताये गये। सभी द्वारा बताए गए कमिटमेंट के मुताबिक अब तक मेगा हैप्पीनेस कोर्स हेतु 151 शिविरार्थियों तथा रक्तदान के लिए 160 रक्तदाताओं हेतु कमिटमेंट कंप्लीट हो चुके हैं।

         
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!