“याद न जाए बीते दिनों की…” की गूंज में सजे सुरों के रंग, अमन कला केंद्र का भव्य आयोजन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। शहर में संगीत और सुरों की मिठास से सराबोर एक यादगार संध्या का आयोजन शुक्रवार को लायंस क्लब पंचशती सर्किल में किया गया। अमन कला केंद्र द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में हिंदी सिनेमा के महान पार्श्वगायक मोहम्मद रफी, किशोर कुमार और मुकेश की स्मृति को समर्पित रंगारंग फिल्मी गीतों की प्रस्तुतियां दी गईं।

कार्यक्रम के संयोजक एवं अमन कला केंद्र के अध्यक्ष एम. रफीक कादरी ने बताया कि “याद न जाए बीते दिनों की” थीम पर आधारित इस संगीतमय आयोजन का उद्देश्य स्वर्णिम दौर के सदाबहार गीतों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना और महान गायकों को श्रद्धांजलि अर्पित करना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष अरविंद मिढ़ा रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में डॉ. सीताराम गोठवाल, डॉ. भूपेंद्र तिवाड़ी, मोहम्मद सदीक चौहान, पूनम मोदी, डॉ. प्रवीण चतुर्वेदी, डॉ. जैनुल आबेदीन, डॉ. हिमांशु दाधीच, रोशन अली बागवान, डॉ. राकेश रावत, मास्टर अमीर, एम.आर. कुकरेजा, यश बंशी माथुर और मधुसूदन अग्रवाल सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बीकानेर के प्रसिद्ध गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। एम. रफीक कादरी, अहमद हारून कादरी, जावेद मिर्जा, राजेंद्र बोथरा, डॉ. नरेश पोपली, दीपक खत्री, राजेश अरोड़ा, सुमन पवार, विवेकानंद आर्य, कैलाश खरखोदिया, एम.आर. कुकरेजा, दिव्यांशु अग्रवाल, डॉ. प्रवीण चतुर्वेदी, डॉ. भूपेंद्र तिवाड़ी, डॉ. हिमांशु दाधीच और डॉ. राकेश रावत ने अपने सुरों के माध्यम से महान गायकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

सदाबहार गीतों की प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को पुराने दौर की यादों में डुबो दिया। कार्यक्रम के दौरान दर्शकों ने तालियों की गूंज के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया और पूरा माहौल संगीतमय हो उठा।

कार्यक्रम का सफल संचालन एम. रफीक कादरी द्वारा किया गया। आयोजन ने यह साबित किया कि बीकानेर में संगीत और कला के प्रति लोगों का प्रेम आज भी उतना ही जीवंत और गहरा है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!