GENERAL NEWS

बीकानेर में सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर में सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
बीकानेर स्थित पीबीएम चिल्ड्रन हॉस्पिटल के सेमिनार हॉल में रविवार को सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन जागरूकता कार्यक्रम (Flagship Program – IAP) का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और अभिभावकों में सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा वैक्सीनेशन के महत्व को समझाना रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रेखा आचार्य ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. रेनू अग्रवाल उपस्थित रहीं। इस अवसर पर डॉ. जी. एस. तंवर, डॉ. सारिका स्वामी और डॉ. श्याम सहित कई विशेषज्ञ चिकित्सकों ने भाग लिया।नारी शक्ति संगठन की अध्यक्ष मधु खत्री ने अपने उद्बोधन में महिलाओं से अपील की कि वे जागरूक बनें और अपनी बेटियों के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहते हुए समय पर वैक्सीनेशन कराएं, ताकि इस गंभीर बीमारी से बचाव हो सके।
विशेषज्ञों ने अपने संबोधन में बताया कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाला एक गंभीर लेकिन रोके जाने योग्य रोग है, और समय पर वैक्सीन लगवाकर इससे बचाव संभव है। उन्होंने वैक्सीन की आवश्यकता, किन आयु वर्ग की बालिकाओं और महिलाओं को यह लगवाना चाहिए, तथा इससे जुड़े भ्रम और सच्चाइयों पर विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई और चिकित्सकों से अपने प्रश्न पूछे। विशेषज्ञों ने सरल भाषा में सभी शंकाओं का समाधान किया और वैक्सीनेशन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया।
इस जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन में एसपीएमसी बीकानेर, एडोलेसेंट हेल्थ एकेडमी, लायंस क्लब बीकानेर, बीकानेर पीडियाट्रिक्स सोसायटी तथा नारी शक्ति संगठन का सहयोग रहा। कार्यक्रम में लायंस क्लब की मधु खत्री, सुरेश खत्री तथा नारी शक्ति टीम की अध्यक्ष मधु खत्री, कविता वर्मा, विजयलक्ष्मी, शीलू शर्मा, चंद्रप्रभा सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर अधिक से अधिक लोगों तक इस महत्वपूर्ण संदेश को पहुंचाने का संकल्प लिया।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!