
बीकानेर। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियाँ हासिल कर बेटियों ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वे किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। महिला शिक्षा को सशक्त और गौरवान्वित करने की दिशा में महामहाविद्यालय के संस्थापक सेठ शांतिलाल जी बोथरा की पोतियों ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।
अदिति बोथरा ने बीकानेर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (BTU) से एमबीए में यूनिवर्सिटी में चौथा स्थान (फोर्थ मेरिट) हासिल किया तथा रामपुरिया महाविद्यालय में टॉप कर कॉलेज का नाम रोशन किया।
वहीं अंशु बोथरा ने आर.एन.बी. ग्लोबल यूनिवर्सिटी से बीबीए में गोल्ड मेडल के साथ टॉप कर एक और कीर्तिमान स्थापित किया।
दोनों प्रतिभाशाली बेटियों की इस शानदार सफलता पर परिवार, समाज और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। सभी ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की है।











Add Comment