GENERAL NEWS

बीकानेर में पत्रकारों को भूखंड देने की मांग, जार ने कलक्टर को सौंपा ज्ञापन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

2013 के बाद नहीं हुआ आवंटन, 13 साल से पत्रकार वंचित; रियायती दर पर भूखंड देने की उठाई मांग

बीकानेर। जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) ने सोमवार को जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर पत्रकारों को रियायती दर पर भूखंड आवंटित करने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि वर्ष 2013 के बाद बीकानेर के किसी भी पत्रकार को रियायती दर पर भूखंड आवंटन योजना के तहत भूखंड नहीं दिया गया है, जबकि नियमों के अनुसार पात्र पत्रकारों को रियायती दर पर भूखंड उपलब्ध कराए जाते हैं।
जार के प्रदेश अध्यक्ष श्याम मारू ने कहा कि पिछले 13 वर्षों से कई पत्रकार भूखंड आवंटन से वंचित हैं। उन्होंने मांग की कि सरकार की रियायती दर पर भूखंड आवंटन योजना के तहत पात्र पत्रकारों को जल्द से जल्द रियायती दर पर भूखंड आवंटित किए जाएं, ताकि उन्हें भी अन्य जिलों की तरह लाभ मिल सके।
ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष श्याम मारू, एनयूजेआई के राष्ट्रीय सचिव भवानी शंकर जोशी, जिला अध्यक्ष प्रमोद आचार्य, रमेश बिस्सा, वरिष्ठ पत्रकार विक्रम जागरवाल, धीरज जोशी, कमलकांत शर्मा, महावीर राजपुरोहित सहित कई पत्रकार शामिल रहे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!