GENERAL NEWS

भगवान महावीर जन्म कल्याणक पर घर-घर जाकर दिया गया आमंत्रण

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

सकल जैन संघ, परिधि क्षेत्र की अभिनव पहल

भगवान महावीर जन्म कल्याणक के पावन अवसर पर इस वर्ष शहर से बाहर की तरफ निवास करने वाले जैन श्रावके श्राविकाओं द्वारा अभिनव पहल की गई है, जिसके तहत 31 मार्च को सुराणा स्वाध्याय भवन से शोभायात्रा निकाली जाएगी ।
भगवान महावीर जन्म कल्याणक के पावन अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रमों के लिए समाज के श्रावकों द्वारा रानीबाजार क्षेत्र में समस्त क्षेत्रों में समाज के समर्पित कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर श्रद्धालुओं को कार्यक्रम में सहभागिता हेतु आमंत्रित किया।

इस पुनीत अभियान में विजय सिंह जी बैद, अरुण जी जैन, नीलम जी गोलेछा, सुरेंद्र जी सुराणा, बाबूलाल जी महात्मा, बंटी भैया जैन, अभियन्त जी कोचर, सुरेश जी जैन, सुदर्शन जी कोठारी, विक्रम जी भुगड़ी, राजेन्द्र जी सुराणा, धर्मेन्द्र जी जैन, दीपक जी बरड़िया, संदीप जी बच्छावत, नितेश जी आसानी, विपिन जी बोथरा, धीरज कोचर जी, जेठमल बुच्चा जी, प्रवीण जी डागा सहित अनेक समाजबंधुओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

करणी नगर, कैलाशपुरी, समता नगर आदि क्षेत्रों में संतोष जी बांठिया एवं डॉ. जे.एस. मेहता द्वारा घर-घर आमंत्रण देकर सराहनीय सेवा प्रदान की गई। वहीं सार्दुलगंज क्षेत्र में कुणाल कोचर एवं अमित बोथरा ने समाजजनों से संपर्क कर उन्हें कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु प्रेरित किया । पवनपुरी साउथ, सुदर्शन नगर, मरुधरा कॉलोनी इत्यादि क्षेत्रों में मोतीलाल जी सेठिया, अशोक जी चोरड़िया, विक्रांत नाहटा, आदेश जैन ने घर घर जाकर आमंत्रण दिया । सभी कार्यकर्ताओं ने समाज के हर परिवार को जैन ध्वज व तीन दिवसीय कार्यक्रम का पत्रक भेंट कर आवश्यक रूप से सभी कार्यक्रम एवम सुराणा स्वाध्याय भवन से शुरू होने वाली शोभायात्रा में आने का आग्रह किया ।

जैन महासभा के उपाध्यक्ष संजय जैन सांड ने जानकारी देते हुए बताया कि भगवान महावीर जन्म कल्याणक के उपलक्ष्य में सुराणा स्वाध्याय भवन, रानीबाजार इंडस्ट्रियल एरिया से पहली बार भव्य शोभायात्रा प्रातः 6:45 बजे प्रस्थान करेगी, जो दिगम्बर जैन नसियां में समाहित होकर श्री गोड़ीपार्श्वनाथ जी तक पहुंचेगी। हर वर्ष दिगम्बर जैन नसियां जी, बीकानेर व जवाहर विद्यापीठ भीनासर इन दो जगहों से शोभायात्रा निकलती है । इस वर्ष त्रिवेणी संगम होगा । घर घर जाकर जनसंपर्क करके आमंत्रण देने से समाज में उत्साह एवं सहभागिता का वातावरण निर्मित किया है।

जैन महासभा के अध्यक्ष कन्हैयालाल बोथरा ने बताया कि 29 मार्च को जैन महासभा द्वारा महावीर पार्क में प्रार्थना रखी गई ,जिसमें समाज के लोग बडी संख्या में पधारे व भगवान महावीर की प्रार्थना व स्तुति की , उसके पश्चात सेवा प्रकल्प के तहत आचार्य तुलसी रिजनल कैंसर रिसर्च सेंटर , ट्रोमा सेन्टर, सेवाश्रम , अनाथालय, मुक बधिर आश्रम, अंध विधालय, अपना घर आश्रम-रानी बाजार, आदि स्थानों पर फल वितरित किये। वहीं जैन युथ क्लब द्वारा ब्लड डोनेशन कैम्प व सामूहिक नवकार मंत्र जाप का कार्यक्रम तेरापंथ भवन गंगाशहर ।में अत्यंत सफल रहा ।
जैन महासभा के महामंत्री जतनलाल संचेती ने बताया कि 30 मार्च को जैन महासभा द्वारा गोड़ीपार्श्वनाथ जी परिसर में एक शाम भगवान महावीर के नाम सायं 7.30 बजे शुरू होगा, जिसमें भगवान महावीर के गुणगान किये जायेंगे व बच्चों द्वारा नृत्य व नाटिका के माध्यम से भगवान के गुणों की प्रस्तुति होगी । 31 मार्च को शोभायात्रा होगी व मुख्य समारोह गोड़ीपार्श्वनाथ जी परिसर में उत्सव के रूप में मनाया जाएगा व जैन युथ क्लब द्वारा सामूहिक एकासन का कार्यक्रम तेरापंथ भवन, गंगाशहर में रखा जाएगा ।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!