GENERAL NEWS

डॉ. अर्पिता गुप्ता महिला सुरक्षा फाउंडेशन ऑफ इंडिया की राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ‘महिला सुरक्षा फाउंडेशन ऑफ इंडिया’ ने बीकानेर की डॉ. अर्पिता गुप्ता को राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। फाउंडेशन के राष्ट्रीय चेयरमैन डॉ. किशन गोयल ने उनके अनुभव और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
डॉ. गुप्ता पिछले कई वर्षों से ग्रामीण व शहरी कच्ची बस्ती व झुग्गी झोपड़ियां के बच्चों को नि:शुल्क कोचिंग देने के साथ शिक्षण सामग्री उपलब्ध करवाती, दैनिक जरूरत के सामान वितरित करती व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हस्त कौशल में दक्ष करने को निः शुल्क कैंप लगाती, वही महिलाओं व बच्चों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण कैंप, महिला व बच्चों की आत्मरक्षा व सुरक्षा के लिए जागरूकता कैंप भी लगातार आयोजित कर रही|

नेतृत्व से जगी नई उम्मीद:
डॉ. अर्पिता गुप्ता लंबे समय से जमीनी स्तर पर महिलाओं के अधिकारों और सामाजिक उत्थान के लिए संघर्षरत हैं। उनकी इसी कार्यक्षमता को देखते हुए चेयरमैन डॉ. किशन गोयल ने विश्वास जताया कि डॉ. गुप्ता के नेतृत्व में राजस्थान में महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता अभियानों को एक नई धार मिलेगी।

संकल्प: धरातल पर दिखेगा बदलाव
अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए डॉ. अर्पिता गुप्ता ने कहा, “यह केवल एक पद नहीं, बल्कि प्रदेश की हर महिला की आवाज बनने का उत्तरदायित्व है। मेरा लक्ष्य संगठन के उद्देश्यों को पूरी निष्ठा से धरातल पर उतारना और महिलाओं को सशक्त व सुरक्षित महसूस कराना है।”
इस नियुक्ति से प्रदेश के सामाजिक गलियारों में हर्ष की लहर है और इसे महिला सुरक्षा की दिशा में एक निर्णायक कदम माना जा रहा है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!