राष्ट्रीय मंच पर ईसीबी के डॉ. नवीन शर्मा का व्याख्यान, बीकानेर का बढ़ाया गौरव

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

उत्तर प्रदेश के वीर बहादुर पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में कार्यशाला में हुआ डॉ. नवीन शर्मा का व्याख्यान

समर ट्रेनिंग कॉरपोरेट सफलता की पहली सीढ़ी – डॉ. नवीन शर्मा

इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर के प्रबंधन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नवीन शर्मा ने उत्तर प्रदेश के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला में “समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स” विषय पर प्रभावशाली विशेष व्याख्यान दिया। इस अवसर पर उन्होंने अपने विचारों से विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए बीकानेर एवं अपने संस्थान का गौरव बढ़ाया।

विश्वविद्यालय के मानव संसाधन विकास (एचआरडी) विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को समर ट्रेनिंग के दौरान आवश्यक व्यवहारिक कौशल, अनुशासन एवं सावधानियों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम कुलपति प्रो. वंदना सिंह के संरक्षण में संपन्न हुआ।

अपने व्याख्यान में डॉ. नवीन शर्मा ने कहा कि समर ट्रेनिंग केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि कॉरपोरेट जीवन में प्रवेश की पहली सीढ़ी है, जहां विद्यार्थी अपने सैद्धांतिक ज्ञान को वास्तविक कार्यक्षेत्र में लागू करना सीखते हैं। उन्होंने समय प्रबंधन, प्रभावी संचार कौशल, टीमवर्क एवं प्रोफेशनल व्यवहार के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ. रसिकेश ने की। संचालन पूजा साहू एवं श्रेया श्रीवास्तव ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन संजना मिश्र द्वारा प्रस्तुत किया गया। प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। इस अवसर पर शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!