बीकानेर जिला उद्योग संघ का नवाचार जानलेवा माँझों से नागरिकों को बचाना हमारा नैतिक कर्तव्य :- पचीसिया..

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर में लगातार कहर ढा रहे मांझों के खिलाफ जिला प्रशासन की टीम पूरी मशक्कत के साथ काम कर रही है और जिला प्रशासन की इसी मुहीम का हिस्सा बनते हुए बीकानेर जिला उद्योग संघ ने शहर के नागरिकों को चाइनीज सहित सभी प्रकार के मांझे से बचाव हेतु मांझा बचाव उपकरण संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा के नेतृत्व में आमजन को भेंट किये गये | अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि बीकानेर जिला उद्योग संघ का मुख्य उद्देश्य चाइनीज सहित सभी मांझे से नागरिकों के साथ होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव करवाना है और अगर हम किसी एक व्यक्ति का भी जीवन बचा पाने में सफल हुए तो यह हमारे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि साबित होगी | संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा ने बताया कि बीकानेर जिला उद्योग संघ की जनहित की यह पहल अन्यों के लिए भी प्रेरणादायी सिद्ध होगी और यह मानव जीवन बचाने में भी एक महत्त्वपूर्ण पहल के रूप में काम करेगी | जिला प्रशासन अपनी और से चाइनीज मांझे के भंडारण व विक्रय करने वालों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाए हुए हैं और द्वारकाप्रसाद पचीसिया और उनकी पूरी टीम द्वारा किया गया मानव जीवन की सुरक्षा में यह नवाचार निश्चय ही किसी नागरिक को दुर्घटनाग्रस्त होने से बचाने में कारगर सिद्ध होगा | इस अवसर पर जयचंद लाल डागा, गणेश बोथरा, राजेश चूरा, चंचल हर्ष, पंडित प्रदीप किराड़ू, वीरेंद्र किराड़ू, डूंगरमल प्रजापत, पवन पचीसिया सहित कई उद्यमी उपस्थित हुए ।

Categories:
error: Content is protected !!