गंगाशहर नागरिक परिषद् करेगा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भट्टड़, गंगाशहर में नये सत्र में विद्यार्थियों का स्वागत एवं शाला में उत्कृष्ट रहे प्रतिभावान विद्यार्थियों हेतु “प्रतिभा प्रोत्साहन समारोह” का आयोजन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

गंगाशहर।गंगाशहर नागरिक परिषद् के तत्वावधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भट्टड़, गंगाशहर में नये सत्र में विद्यार्थियों के स्वागत एवं शाला में उत्कृष्ट रहे प्रतिभावान विद्यार्थियों के सम्मान में “प्रतिभा प्रोत्साहन समारोह” का आयोजन दिनांक 24 अप्रैल, शुक्रवार को दोपहर 11.30 बजे किया जाएगा। गंगाशहर समिति के संयोजक जतनलाल दूगड़ ने बताया कि इस अवसर पर राजस्थान बाॅर्ड 2025 की परीक्षा में हिन्दी व अंग्रेजी दोनों माध्यमों में पांचवीं, आठवीं, सेकेण्डरी व सीनियर सेकेण्डरी परीक्षा परिणाम में शाला स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। परिषद् के वरिष्ठ सम्पतलाल दूगड़ ने बताया कि इस अवसर पर शाला में कक्षा प्रथम से ग्यारह कक्षा तक की सभी कक्षाओं में स्थानीय स्तर की परीक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा। परिषद् के सदस्य नृसिंह भट्टड़ ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज सेवी हनुमानमल गहलोत करेंगे। शाला प्राचार्य सविता गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं शाला की मेनेजमेंट कमेटी के सदस्यों को भी आमंत्रित किया गया है। शाला के अंग्रेजी माध्यम के प्राचार्य सुरेन्द्रकुमार सोलंकी ने बताया कि विद्यार्थियों को प्रोत्साहन की दृष्टि से यह समारोह बहुत उपयोगी रहेगा। विश्वेश्वर भट्टड़ ने बताया कि इस समारोह हेतु शाला के पूर्व विद्यार्थी कीरणचन्द लूणावत ने सौजन्य प्रदान किया है। कार्यक्रम में शाला के रमेश वर्मा के साथ ही गंगाशहर नागरिक परिषद् के बच्छराज रांका, महेन्द्र चौपड़ा, पानमल मारू आदि कार्यकर्ता व्यवस्थाओं का कुशल सम्पादन कर रहें हैं।

Categories:
error: Content is protected !!