
बीकानेर, 12 अप्रैल 2026।डॉ. अंबेडकर अनुसूचित जाति अधिकारी-कर्मचारी एसोसिएशन (अजाक), बीकानेर के तत्वावधान में आज वेटरनरी ऑडिटोरियम, करणी सिंह स्टेडियम के पास, बीकानेर में डॉ. बी.आर. अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में भव्य शैक्षणिक, सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं एवं विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री रवि शेखर मेघवाल, राष्ट्रीय महामंत्री, श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में
श्री आनंद जी बारीया (A.S.I.), श्री पन्नालाल मेघवाल (Ret. IRS), श्री मदन गोपाल मेघवाल (पूर्व IPS), डॉ सीताराम महरिया,श्री मोडाराम करेला (शिक्षक नेता), श्री मोहन लाल जिनगर, श्री रामलाल परिहार (RAS), श्रीमती अभिलाषा जी आल्हा (प्रोफेसर), पूनम चंद जी गोयल उपस्थित रहे।
साथ ही श्री चेतराम जी, एस.एल. राठी, एलआर बिबान,भंवरलाल परिहार, झवंर लाल पन्नू,अनिल बरिया , राजपाल अहलावत, डॉ रमेश बारूपाल ,गजराज जल ,सतीश कुमार , गोपाल बारूपाल , राजेंद्र इनखिया,गौरीशंकर भाटिया,डॉ जेके शकरवाल, लालचंद पालीवाल , मनीष मेघवाल ,डॉ सुनील खत्री ,हरि किशन लुनु, कालूराम परिहार , सुरेश बांदड़ा तहसीलदार, तरुण बरोटिया, एचपी राणा, पीरदान , रतन लाल पंवार, मूलचंद सुनीता ,भंवरी चौहान , कमला जनागल,हटीला, रवीन्द्र इनखिया, मनोज चौहान, मनीषा चौहान, लीला बुनकर, जगदीश तिवारी, सरोज बाला, तरुणा गोठवाल, माया हटीला, ममता गोयल, कोसल्या गोयल, कोसल्या चौहान, विमला आर्य, आयुष्मती, सविता ठिकवाल आदि भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में चित्रकला, निबंध लेखन, भाषण, वाद-विवाद, गायन एवं नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 150 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 7 अनुसूचित जाति महिलाओं का भी विशेष रूप से सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की थीम “सशक्त महिला – सशक्त समाज” रही, जिसके अंतर्गत महिला सशक्तिकरण एवं शिक्षा के महत्व पर विशेष बल दिया गया।
इस भव्य आयोजन में लगभग 450 से अधिक लोगों ने भाग लेकर कार्यक्रम का आनंद लिया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. रजनी चंद्रा, पूनम गर्वा एवं रोहिताश कांटिया द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में अजाक अध्यक्ष नवरंग मेघवाल एवं महासचिव भवानी शंकर बानिया सहित समस्त कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया तथा कार्यक्रम के पश्चात सभी के लिए भोजन की व्यवस्था की गई।
⸻








Leave a Reply