
बीकानेर। महावीर इंटरनेशनल बीकाणा वीरा केंद्र द्वारा पीबीएम जनाना अस्पताल में नवजात शिशुओं एवं माताओं के लिए बेबी किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 100 बेबी किट वितरित कर माताओं को शिशु स्वास्थ्य एवं देखभाल के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. स्वाति फलोदिया एवं डॉ. श्वेता का विशेष सहयोग रहा। वीरा केंद्र की सचिव वीरा मिथिला भूरा एवं कोषाध्यक्ष वीरा शांता भूरा की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस अवसर पर वीरा अलका नाहटा, वीरा प्रेमलता, वीरा सपना भूरा एवं वीरा अंजू नवलखा ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। संस्था द्वारा निरंतर ऐसे सेवा कार्यों के माध्यम से जरूरतमंद वर्ग की सहायता कर मानव सेवा का संदेश दिया जा रहा है।













Add Comment