
बीकानेर। सुर गंगा म्यूजिकल ग्रुप, बीकानेर द्वारा 27 मार्च को शाम 5 बजे महाराजा नरेंद्रसिंह ऑडिटोरियम (होटल लाल जी के सामने) में “एक शाम एस.एच. बिहारी एवं राजा मेहदी अली खान के नाम” संगीतमय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
संस्था अध्यक्ष एम. रफीक कादरी ने बताया कि कार्यक्रम में हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध गीतकार एस.एच. बिहारी और राजा मेहदी अली खान के यादगार गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी, जिन्हें ग्रुप के सदस्य स्वर देंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एन.डी. रंगा (अध्यक्ष, सखा संगम) होंगे, जबकि अध्यक्षता एम.आर. मुगल करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. सीताराम गोठवाल मौजूद रहेंगे। आयोजन को लेकर संगीत प्रेमियों में खासा उत्साह है।













Add Comment