लघु उद्योग भारती के 32वें स्थापना दिवस के अवसर पर करणी नगर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित, इकाई द्वारा गोद लिए गए पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर । लघु उद्योग भारती बीकानेर द्वारा लघु उद्योग भारती के 32वें स्थापना दिवस के अवसर पर करणी नगर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित, इकाई द्वारा गोद लिए गए पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बीकानेर बीछवाल उद्योग संघ के अध्यक्ष श्री विजय जी जोशी एवं सचिव किशोर जी पारीक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती बीकानेर के प्रभारी एवं प्रांत के कार्यकारिणी सदस्य श्री प्रकाश जी नवहाल, बीकानेर इकाई के अध्यक्ष श्री राजेश गोयल एवं सचिव श्री राकेश जाजू की गरिमामयी उपस्थिति रही।साथ ही करणी नगर इकाई के अध्यक्ष श्री विनोद जी धनुका एवं सचिव श्री मनोज जी तलवारिया, श्री नरेश जी जिंदल, श्री विकास जी व्यास का विशेष सहयोग अत्यंत सराहनीय रहा।साथ ही हमारे शोभासर इकाई के अध्यक्ष श्री दामोदर जी माहेश्वरी एवं श्री संदीप जी बुडानिया एवं अन्य सदस्य श्री चिमनलाल जी श्री करूण जी गोयल श्री दिवाकर जी आर्य और सुरेश कुमार जी उपस्थित रहकर इस पौधारोपण के आयोजन में पूरा सहयोग किया सभी के संयुक्त प्रयास से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 🌿

Categories:
error: Content is protected !!