
बीकानेर। राष्ट्रभाषा हिंदी प्रचार समिति, श्रीडूंगरगढ़ (बीकानेर) द्वारा राजस्थान स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 29 मार्च 2026, रविवार को एक भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 10 बजे संस्कृत भवन, एन.एच. 11, न्यायालय के पास, श्रीडूंगरगढ़ में होगा।
समारोह का मुख्य विषय “शौर्य, स्वाभिमान और संस्कारों की धरती: राजस्थान” रहेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद् डॉ. कमल कोठारी करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. गौरव बिस्सा उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कमांडेंट-सोशल एक्टिविस्ट सीमा हिंगोनिया एवं व्याख्यान के लिए शिक्षाविद्-लेखक डॉ. चक्रवर्ती श्रीमाली शामिल होंगे।
समिति पदाधिकारियों ने अधिकाधिक लोगों से कार्यक्रम में भाग लेकर राजस्थान की गौरवशाली परंपरा को सम्मान देने का आह्वान किया है।













Add Comment