
बीकानेर।श्री गुरु अर्जुन दास सत्संग भवन एवं श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति द्वारा आज हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह 30 मिनट राम नाम का जाप एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया गया उसके पश्चात रूद्र हनुमान जी को फल एवं मिठाई का भोग लगाकर संगत में वितरण किया गया। श्री गुरु अर्जुन दास जी द्वारा हनुमान जन्मोत्सव की सभी को शुभकामनाएं दी गई और राम भक्ति का महत्व बताते हुए आशीर्वचन में कहा कि”जानि राम सेवा सरस, समुझि करब अनुमान।
पुरुषा ते सेवक भए, हर ते भे हनुमान॥
श्री राम की सेवा में परम आनंद जानकर पितामह ब्रह्माजी सेवक जांबवान् बन गए और शिव जी हनुमान् हो गए। इस रहस्य को समझो और प्रेम की महिमा का अनुमान लगाओ। इस प्रकार प्रभु राम से प्रीति जोड़े रखते हुए हनुमान जी की तरह हमें भी अपने जीवन को भक्ति एवं सेवा में लगाना चाहिए।
इस पावन उत्सव पर पब्लिक पार्क परिसर में भी प्रसाद एवं फल वितरण किए गए सेवा कार्यों में समिति के अभिषेक गुप्ता उषा गुप्ता वसंत किराडू हिमांशु किराडू वैभव हिमांशी मयंक सम्मिलित हुए।












Add Comment