सेवा भारती व नेशनल मेडिकल ऑर्गेनाइजेशन बीकानेर के द्वारा भारत रत्न पूज्य बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में वाल्मीकि बस्ती बंगला नगर में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

स्व. संगीता कंवर की नौवीं पुण्यतिथि पर लगा आठवां विशाल रक्तदान शिविर: कुल 121 यूनिट रक्त संग्रह

राज्य जिम्नास्टिक संघ की बैठक सम्पन्न, 17 मई को होंगे चुनाव..

TIN NETWORK

“बाबा साहेब अंबेडकर के विचारों का व्यापक पठन-पाठन व चिंतन वर्तमान की आवश्यकता” —डॉ अन्नाराम शर्मा

डॉ. बी.आर. अंबेडकर जयंती 2026 पर भव्य शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

राज्य जिम्नास्टिक संघ की बैठक सम्पन्न, 17 मई को होंगे चुनाव..

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जोधपुर।आज चेणपुरा स्टेडियम, जोधपुर में राज्य जिम्नास्टिक संघ की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश भर से विभिन्न जिला संघों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। लगभग 15 जिला संघों की उपस्थिति के साथ बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।

बैठक में राज्य अध्यक्ष श्री चैन सिंह राठौड़ ने घोषणा की कि वर्ष 2026 से 2030 कार्यकाल हेतु राज्य संघ के चुनाव 17 मई 2026 को कोटा में आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सभी जिला संघों से अपील की कि वे अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर जिम्नास्टिक खेल के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

बैठक की अध्यक्षता राज्य अध्यक्ष श्री चैन सिंह राठौड़ ने की। इस दौरान सचिव श्री परमेश्वर प्रजापति एवं कोषाध्यक्ष सीए सुधीश शर्मा भी मंच पर उपस्थित रहे और उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों पर अपने विचार साझा किए।

बैठक का समापन सकारात्मक और सहयोगपूर्ण माहौल में हुआ, जिसमें सभी सदस्यों ने खेल के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!