
उदयपुर में भव्यता के साथ आयोजित हुआ तेजस्विनी अवॉर्ड्स 2026
उदयपुर, राजस्थान: सन्तूर मॉम्स एवं उदयपुर वुमेन राइजिंग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतिष्ठित तेजस्विनी अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन 28 मार्च 2026 (शनिवार) को जिंजर होटल, शास्त्री सर्कल, उदयपुर में बड़े उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ।
इस पहल का नेतृत्व सुनीता सिंघवी, संस्थापक – उदयपुर वुमेन राइजिंग एवं सन्तूर मॉम्स क्लब द्वारा किया जा रहा है, जो निरंतर महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें अपनी पहचान स्थापित करने के लिए मंच प्रदान कर रही हैं।
इस अवसर पर उन्होंने कहा, “जब महिलाएं आगे बढ़ती हैं, तो समाज आगे बढ़ता है। तेजस्विनी अवॉर्ड्स केवल एक समारोह नहीं, बल्कि महिलाओं की शक्ति, साहस और अटूट आत्मविश्वास को पहचान देने वाला एक आंदोलन है।” उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में भी ऐसे और सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं एवं संस्थाओं को सम्मानित करना था, जो समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. स्वीटी छाबड़ा (एमडी, NICC), प्रसिद्ध होलिस्टिक हीलर, उपस्थित रहीं। उन्होंने एक विशेष हीलिंग सेशन भी लिया, जिसका उद्देश्य खुशी और जीवन में आगे बढ़ने की ऊर्जा प्रदान करना था। इस सेशन में उपस्थित लगभग 100 लोगों ने इसे प्रैक्टिकली महसूस किया और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया।
वहीं विशिष्ट अतिथि शबाना मियाजी, एडमिनिस्ट्रेटर – आमीन चैरिटेबल फाउंडेशन, ने अपने भाषण के माध्यम से सभी महिलाओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को लगातार प्रोत्साहित और प्रेरित करते रहना चाहिए, ताकि वे और बेहतर कार्य कर सकें और समाज में अपनी मजबूत पहचान बना सकें।
कार्यक्रम में GNPY फिनमार्ट द्वारा एक वित्तीय जागरूकता सत्र आयोजित किया गया, जिसे श्री चिराग सिसोदिया एवं श्री पुनीत गाखरेजा ने संचालित किया। साथ ही एचडीएफसी बैंक से श्री आशीष सक्सेना ने वित्तीय योजना, निवेश और महिलाओं के लिए आर्थिक सुरक्षा के महत्व पर उपयोगी जानकारी दी।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सम्मान समारोह रहा, जिसमें निम्नलिखित प्रतिभाओं को तेजस्विनी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया:
भावना सेन, पूजा खोखावत, भाग्यश्री गन्ना, विभूति भटनागर मेहता, स्मिता बैराठी, ममता डिडवानिया, चित्रा डांतिया, मयूरा मेहता, हिमानी तलेसरा, शालाका पाटिल वैष्णव, डॉ. भक्ति सिसोदिया, सकीना आलमशाह, सर्राह आलमशाह, डॉ. श्रुति टंडन, डॉ. स्वालेहा खातून, वंदना वर्मा, उन्नत कौर, पूज्य सीनियर सिटीजन केयर, शबनम चतुर्वेदी, सीमा वैद, कोमल पालीवाल, त्रिशूला डागरिया सहित अन्य प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त, मांगी ओड को विशेष श्रेणी (Special Category) में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
सभी सम्मानित व्यक्तित्वों को उनके उत्कृष्ट कार्यों और समाज में योगदान के लिए सराहा गया।
कार्यक्रम का संचालन सुगंधा चौबीसा द्वारा बेहद प्रभावशाली और ऊर्जावान तरीके से किया गया, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम को जीवंत बनाए रखा।
इस अवसर पर रुद्राक्ष सिंहवी (रुद्राक्ष टूर्स एंड ट्रैवल्स) की गरिमामयी उपस्थिति भी रही।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, प्रेरणादायक वक्तव्य और उत्सव के कई भावपूर्ण क्षण शामिल रहे, जिसने इसे एक यादगार और प्रेरणादायक संध्या बना दिया।
आयोजकों ने अमित माथुर, निलेश पालीवाल, हेमंत जैन, ओम चौधरी एवं श्वेता अग्रवाल का विशेष आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
अंत में, आयोजकों ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का धन्यवाद करते हुए महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके सम्मान के लिए निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया।
तेजस्विनी अवॉर्ड्स 2026 महिलाओं की शक्ति, संघर्ष और सफलता का एक सशक्त प्रतीक बनकर उभरा।












Add Comment