बीकानेर ।व्यापार उद्योग मंडल ने ‘फन्ना बाबू’ को समर्पित किया लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड*बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल द्वारा बीकानेर की गौरवशाली विभूति, उद्योग जगत की अमिट पहचान, प्रख्यात समाजसेवी, दानवीर भामाशाह, करुणामूर्ति एवं जन-जन के हितैषी, हमारे प्रेरणास्रोत तथा *“बीकाजी ग्रुप के संस्थापक परम आदरणीय स्व. श्री शिवरतन जी अग्रवाल -फन्ना बाबू“* की पुण्य स्मृति में रविन्द्र रंगमंच में भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बीकानेर के हर वर्ग, हर समाज, व्यापार एवं उद्योग जगत से जुड़े लोगों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम में हल्दीराम मूलचंद परिवार से श्री किशन जी, मनोहर जी, मधुसूदन जी, दीपक जी अग्रवाल सहित परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। व्यापार मंडल की सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, प्रशासनिक अधिकारियों, फन्ना बाबू के आत्मीयजनों एवं शहर के गणमान्य नागरिकों ने उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।मोगरे की सुगंध एवं पुष्पों से सुसज्जित भव्य मंच पर संत समुदाय के सानिध्य में दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। परिवारजनों एवं व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर फन्ना बाबू के गौरवशाली जीवन को नमन किया।व्यापार मंडल अध्यक्ष जुगल राठी ने अपने संबोधन में कहा कि फन्ना बाबू का व्यक्तित्व प्रेरणादायी एवं दूरदर्शी था। उन्होंने बताया कि बीकानेर एयरपोर्ट की शुरुआत उनके कार्यकाल के प्रयासों से संभव हो सकी तथा हल्दीराम मूलचंद कार्डियोलॉजी सेंटर भी इसी परिवार की अमूल्य देन है। शिक्षा, चिकित्सा एवं खेल के क्षेत्र में उनके योगदान को स्मरण करते हुए *राठी ने प्रशासन से मांग की कि शहर में किसी सार्वजनिक स्थल पर फन्ना बाबू का स्मारक बनाया जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनसे प्रेरणा ले सकें। उन्होंने यह भी घोषणा की कि व्यापार मंडल अब प्रतिवर्ष उद्योग जगत में उत्कृष्ट योगदान देने वाले एक उद्योगपति को “शिव श्री रतन अवार्ड” से सम्मानित करेगा।* गणेश बोथरा ने फन्ना बाबू को अपना गुरु बताते हुए कहा कि उनका व्यक्तित्व अत्यंत सरल, सौम्य एवं उदार था। उन्होंने सामाजिक एवं औद्योगिक क्षेत्र में भामाशाह की भूमिका निभाई। राजस्थान वूल एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल कल्ला ने फन्ना बाबू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका जीवन बीकानेर की संस्कृति का एक अमिट हस्ताक्षर था, मारवाड़ी में अपनायत के साथ साथ बात करना उनके स्वभाव में शुमार रहा। बीकानेर शहर को गौरवान्वित किया, उनकी यादें अमर रहेगी । मुझे उनके व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के चुनाव में स्व शिवरतन जी के प्रस्तावक बनने का मौका मिला था पूर्व यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका ने कहा कि फन्ना बाबू उदारता की प्रतिमूर्ति थे और बीकानेर के सामाजिक सरोकारों में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डी.पी. पच्चीसिया ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि फन्ना बाबू का निधन व्यापार एवं उद्योग जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि फन्ना बाबू द्वारा समाज सेवा एवं उद्योग जगत के विकास हेतु किए गए कार्य सदैव अविस्मरणीय रहेंगे। उनका प्रेरणादायी व्यक्तित्व आने वाली पीढ़ियों को निरंतर मार्गदर्शन देता रहेगा।व्यापार मंडल के सचिव संजय जैन सांड ने कहा कि फन्ना बाबू केवल एक नाम नहीं, बल्कि एक ऐसी विरासत हैं जो आने वाली पीढ़ियों को सदैव मार्गदर्शन देती रहेगी। फन्ना बाबू के सुपुत्र दीपक अग्रवाल ने भावुक होकर कहा कि उन्होंने अपने पिता से व्यापार की अनेक बारीकियां सीखीं और वे सदैव उनके पदचिन्हों पर चलने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि एक इच्छा उनके मन में अधूरी रह गई कि वे अपने पिता को गले लगाकर “आई लव यू” कहना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं कर सके। यह कहते हुए उनकी आंखें नम हो गईं और पूरा सभागार भावुक हो उठा।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रत्यूष कांथ, भाजपा युवा मार्चा के राष्ट्रीय सदस्य देवकिशन मारू, दीपक आंचलिया, संदीप अग्रवाल सहित अनेक वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की।पूर्व मंत्री एवं पूर्व अध्यक्ष राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी डॉ. बी.डी. कल्ला ने अपने शोक संदेश में कहा कि फन्ना बाबू ने “उद्योगिनः सिंहमुपैति लक्ष्मी” के सिद्धांत पर चलते हुए अथक परिश्रम से अपने व्यवसाय को वैश्विक पहचान दिलाई तथा अनेक उद्यमियों को नए उद्योग स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शिक्षा एवं चिकित्सा क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया और मेरा व्यक्तिगत स्नेह भी बहुत अधिक रहा । वे गरीब और पीड़ित लोगों के लिए संवेदनशील रहते थे*कार्यक्रम के दौरान व्यापार मंडल द्वारा फन्ना बाबू को सामाजिक सरोकारों एवं भुजिया-पापड़ उद्योग को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने हेतु “लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड” स्वरूप स्मृति चिन्ह एवं उनकी हस्तनिर्मित पेंटिंग परिवारजनों को समर्पित की गई। यह अत्यंत भावुक क्षण रहा।* पूज्य रामेश्वरानंद जी महाराज, विमार्शनंद जी महाराज, स्वामी प्रेम प्रकाशानंद जी महाराज, रामपाल महाराज एवं जुगल जी ओझा-पुजारी बाबा ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त की एवं परिवारजनों को आर्षीवचन दिया।कार्यक्रम प्रबंधक दर्शन जैन सांड ने बताया कि श्रद्धांजलि स्वरूप आगंतुकों से एक विशेष नोटपैड पर अपने भाव लिखवाए गए, जिन्हें संकलित कर स्मृति एल्बम के रूप में दीपक अग्रवाल को भेंट किया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी व्यापार मंडल द्वारा दो अभिनव पहल की गईं। सभी आगंतुकों को इको-फ्रेंडली बॉल पेन भेंट किए गए, जिनमें तुलसी के बीज सुरक्षित रखे गए थे। इसके साथ ही बीज युक्त विशेष नोट टैग भी वितरित किए गए, जिन्हें मिट्टी में लगाने पर पौधे विकसित हो सकेंगे।कार्यक्रम में फन्ना बाबू के जीवन पर आधारित विशेष चलचित्र एलईडी स्क्रीन पर प्रदर्शित किया गया, जिसमें उनके व्यक्तित्व एवं जीवन के अनेक प्रेरक प्रसंगों को प्रस्तुत किया गया। व्यापार मंडल द्वारा रविन्द्र रंगमंच में “एक जीवंत विरासत” नामक विशेष गैलरी भी बनाई गई, जिसमें फन्ना बाबू के जीवन, सामाजिक कार्यों एवं औद्योगिक योगदान को दुर्लभ छायाचित्रों एवं प्रेरणादायी संदेशों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। मुख्य द्वार पर विशेष श्रद्धांजलि व्यवस्था के अंतर्गत आगंतुकों ने घी के दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। यह व्यवस्था प्रत्येक व्यक्ति के लिए श्रद्धा एवं कृतज्ञता प्रकट करने का आत्मीय माध्यम बनी।कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत पुण्य आत्मा की शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई।कार्यक्रम में बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के पूर्व अध्यक्ष सुभाष मित्तल, उपाध्यक्ष वेदप्रकाश अग्रवाल, परविंदर सिंह राठौड़, कमल बोथरा, मेघाराम गोदारा, सहसचिव प्रेम जोशी, इमरान राठौड़, जनक प्रसाद हर्ष, शंकरलाल अग्रवाल, बजरंगलाल सेवग, शांतिलाल कोचर, हरिओम पुरोहित, दामोदर माहेश्वरी, संदीप बुढानिया, प्रकाश सोनावत, मनोज सोलंकी, सुरेश गुप्ता, विनोद भोजक, सत्यनारायण सिंगोदिया, नरेश गोयल, भंवर सिंह राजपुरोहित, विनोद धानूका, पंकज अग्रवाल, किशन लोहिया, विजय जोशी, तोलाराम चांडक, राजेन्द्र जोशी, अशोक धारणिया, महावीर सिंह चारण, साजिद सुलेमानी, शिव सोनी,बाबू जयशंकर जोशी, वीरेन्द्र किराडू सहित अनेक पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।बीकानेर के गणमान्य नागरिकों में सत्यप्रकाश आचार्य, श्याम पंचारिया, फाल्गुन मित्तल, यशपाल गहलोत, रामरतन धारणिया, शिवकुमार सोनी, लालचंद सोनी, किशोर पारीक, जयकिशन अग्रवाल, विजय थिरानी, हनुमान अग्रवाल, केदार अग्रवाल, कालू बड़ी अग्रवाल, युधिष्ठिर सिंह भाटी, के.के. रंगा, सुनील पुरोहित, अविनाश मोदी, दिनेश राठी, भतमाल पेड़ीवाल, जयचंद लाल सेठिया, जियाउर रहमान आरिफ सहित अनेक नागरिकों ने श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।कार्यक्रम का प्रभावी एवं भावपूर्ण संचालन बीकानेर के प्रसिद्ध संचालक ज्योति रंगा एवं रविन्द्र हर्ष ने किया।प्रेस विज्ञप्ति द्वारा(बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल)
Latest Posts
- BIG INTELLIGENCE CRACKDOWN IN BIKANER: MI, CID, ZONAL INTELLIGENCE & POLICE SEIZE 600 GRAMS OF “WHALE VOMIT” AMBERGRIS WORTH UP TO ₹1 CRORE

- IAS Aparna Gupta Leads Rajasthan’s Water Heritage Revival, Turning Traditional Stepwells and Ponds into a Community-Led Conservation Movement

- India’s Nuclear Policy: Between Security, Status and Strategic Autonomy

- Women of the Future Awards 2026 to Honour Inspiring Women in Bikaner on September 20

- गांधी जयंती पर पत्रकारों, मीडिया एवं डिजिटल क्रिएटर्स का सम्मान, बीकानेर पुलिस के सर्किल ऑफिसर भी होंगे सम्मानित

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


