ज्योतिषाचार्य मोहित बिस्सा

आज का पञ्चाङ्ग
➖➖➖➖➖➖➖
दिनांक:- 1 अप्रैल 2026
वार :- बुधवार
विक्रम संवत् :- 2083
अयन:- उत्तरायण
ऋतु :- शीशर
मास:- चैत्र
पक्ष :- शुक्ल
तिथि:- चतुर्दशी :- 01:58pm तक पश्चात:- पूर्णिमा
नक्षत्र :- उत्तरा फाल्गुनी 05:34pm तक पश्चात:- हस्त
योग :- वृद्धि
करण :- वणिज
सूर्यराशि :- मीन
चंद्रराशि :- कन्या
दिशाशूल :- उत्तर
➖➖➖➖➖➖➖
सूर्योदय :- 06:55am
सूर्यास्त :- 06:45pm
➖➖➖➖➖➖➖
राहुकाल का समय
12:22pm से 01:50pm तक रहेगा
अभिजित मुहूर्त :-
बुधवार को अभिजीत मुहूर्त नही होता है
ब्रह्म मुहूर्त:-
04:45am से 05:28am
➖➖➖➖➖➖➖
आज व्रत एवं त्यौहार
➖➖➖➖➖➖➖
वार विशेष
देव :- भगवान गणेश
अधिदेव :- भगवान विष्णु
- यदि जन्म कुंडली में बुध फलादेश के अनुसार अगर लाभ नही पहुंचा रहा हो और कमजोर हो तो पन्ने को सोने या पीतल में बुधवार को धारण करना चाहिए , जब तक आपके पास पन्ना धारण करने की व्यवस्था ना हो तब तक विधारा की जड़ धारण कर सकते हैं या बुध का मंत्र जाप कर सकते हैं । मंत्र :-
- ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः ।।
- यदि जन्म कुंडली में बुध फलादेश के हिसाब से किसी प्रकार की परेशानी दे रहा हो तो उससे संबंधित दान एवं उपाय करना चाहिए
दान :- - हरा वस्त्र , सबूत मूंग , हरि सब्जी, हरि कांच की चूड़ी किसी कन्या को दान दे।
उपाय :- - मूंग को मंगलवार की रात को जल में भीगा दें एवं बुधवार को दिन में पंछियों को खिलाएं । बुधवार को गाय को हरा चारा, घास या हरी शब्जी खिलाएं, बहन या बुआ को वस्त्र एवं मिठाई भी दान कर सकते हैं ।
बुधवार को करणीय कार्य :- - विद्या, कला,काव्य का प्रारंभ करना नवीन व्यापार करना, नवीन लेखन, पुस्तक का प्रकाशन, धन – सहग्र, प्रार्थना पत्र देना शुभ है।
वार संज्ञा :-
- बुधवार को मिस्र व साधारण संज्ञा दी गई है अर्थात बुध सामान्य दृष्टि वाला है ना ज्यादा शुभ ना ही ज्यादा अशुभ घात वार :-
- दी गई राशि राशि वालो के लिए वार अशुभ होता है इन वार में वह जातक यथासंभव यात्रा का त्याग करें
वार:- बुधवार
राशि :- कर्क
अशुभ फल नाशक पदार्थ :-
- बुधवार अगर किसी जातक के लिए अशुभ हो तो वह जातक तिल व पके हुवे दूध का दान कर सकता है जिससे की अशुभता नाश होगी
अभिजीत मुहूर्त
- बुधवार को अभिजीत मुहूर्त नही होता है क्योंकि बुधवार को अभिजीत मुहूर्त वाले समय राहु काल चल रहा होता है परंतु कुछ विशेष चोगड़ियो में आप कार्य कर सकते हैं
लाभ :- - 6:50am से 8:15am
अमृत :- - 8:16am से 9:34am
शुभ :- - 11:00am से 12:28pm
➖➖➖➖➖➖➖
राशिफल
मेष राशि :-
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आनंदमय में रहने वाला है। आप अपनी कारोबार मे कुछ नए उपकरणों को शामिल कर सकते हैं। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। आपको वाणी व व्यवहार पर संयम रखने की आवश्यकता है। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा।
वृषभ राशि :-
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मेहनत भरा रहने वाला है। कार्य क्षेत्र में कामों में यदि कुछ व्यवधान आ रहे थे, तो वह भी दूर होंगे। भाइयों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपको किसी काम में जोखिम लेने से बचना होगा। आपको अपने व्यवसाय में कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा।
मिथुन राशि :-
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कामकाज के लिए अच्छा रहने वाला है। करियर में आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। आपको अपने कामों को योजना बनाकर करने की आवश्यकता है। जीवनसाथी की कोई बात आपको बुरी लगेगी। आप कुछ समय मित्रों के साथ मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।
कर्क राशि :-
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। महिला मित्रों से आप थोड़ा दूरी बनाकर रखे। आपको अपने बिजनेस में अकस्मात लाभ मिलेगा। कोई भी निर्णय बहुत ही सोच विचार कर लें। आपको किसी पुरानी गलती से के लिए पछतावा होगा।
सिंह राशि :-
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन खर्चा भरा रहने वाला है। बिजनेस में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आप किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी की योजना बनाएंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आप धन उधार लेने की सोच रहे थे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। माता-पिता के आशीर्वाद से किसी नए काम में आप हाथ आजमा सकते हैं।
कन्या राशि :-
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखमय रहनें वाला है। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। आपकी कोई डील यदि लंबे समय से अटकी हुई थी, तो वह भी फाइनल हो सकती है। शासन व सता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपको अपनी बोली और व्यवहार पर काबू करने की जरूरत है। आप अपनी इन्कम को बढ़ाने का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं देंगे।
तुला राशि :-
तुला राशि के जातकों को एक साथ कई काम हाथ लगेंगे। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के बीच किसी बात को लेकर कोई गलतफहमी होने की संभावना है। आपको अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखना होगा। आपकी संतान किसी गलत काम में पढ़ सकती है। आपको अपने किसी पारिवारिक मामले को धैर्य रखकर सुलझाने की आवश्यकता है।
वृश्चिक राशि :-
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। जीवनसाथी की सलाह आपके के लिए कारगर साबित होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के लिए कोई गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। आपको अपने खर्चों पर भी थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। आपके परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आपके मनमौजी स्वभाव के कारण कार्य क्षेत्र में कामों में कोई गलती होने की संभावना है।
धनु राशि :-
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। जीवनसाथी की सलाह आपके के लिए कारगर साबित होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के लिए कोई गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। आपको अपने खर्चों पर भी थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। आपके परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आपके मनमौजी स्वभाव के कारण कार्य क्षेत्र में कामों में कोई गलती होने की संभावना है।
मकर राशि :-
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला जुला रहने वाला है। कार्य क्षेत्र में आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि कोई मामला कोर्ट में चल रहा है, तो आप उसमें ढील बिल्कुल ना दें। आपकी इन्कम के सोर्स बढ़ेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। पारिवारिक समस्याओं को आप घर से बाहर न जाने दे।
कुम्भ राशि :-
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप अपने मन में नकारात्मक विचारों को न रखें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को की अपने किसी साथी से किसी बात को लेकर खटपट होने की संभावना है। आपका कोई लंबे समस्या रुका हुआ काम पूरा होगा।
मीन राशि :-
मीन राशि के जातको को आज के दिन सावधान रहने की जरूरत है। आपको अपनी सेहत मे लापरवाही करने से बचना होगा। नौकरी में यदि आप बदलाव की योजना बना रहे थे, तो आप किसी दूसरे जगह ट्राई कर सकते हैं। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ मौज मस्ती भरे पल व्यतीत करेंगे। बिजनेस में आपको अपने पिताजी का पूरा सहयोग मिलेगा।
==============================
मेरा और आपका सुविचार
जो हमे प्राप्त है वो प्रयाप्त है
ज्योतिषाचार्य मोहित बिस्सा












Add Comment