आइकॉन नर्चरिंग स्कूल और भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में हुआ आयोजन, बच्चों ने सीखे नैतिक मूल्य और टीम वर्क

बीकानेर। भारत विकास परिषद मीरा शाखा और आइकॉन नर्चरिंग स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आयोजित विशेष तीन दिवसीय बाल शिविर का सफल समापन हुआ। इस शिविर में बच्चों, अभिभावकों, शिक्षकों और मीरा शाखा के सदस्यों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।
शाखा संरक्षिका ऋतु मित्तल ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय परंपरा के अनुसार स्वामी विवेकानंद और मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम के मधुर गायन के साथ हुई। इसके बाद मीरा शाखा की अध्यक्ष हेमा सिंह दाधीच ने उपस्थित बच्चों और अभिभावकों को भारत विकास परिषद के सेवा और संस्कार कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
प्रेरणादायक कहानियां और अनूठी एक्टिविटीज
शिविर के पहले चरण में द्रोण स्कूल में सत्र आयोजित किए गए। यहाँ सुमन यादव और कांता यादव ने बच्चों को प्रेरणादायक कहानियां सुनाकर नैतिक मूल्यों की सीख दी, जहाँ बच्चों ने भी अपनी छिपी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। वहीं, एक अन्य रोचक सत्र में चंद्रप्रभा ने बच्चों को क्लैपिंग (ताली बजाने) की एक अनोखी स्टाइल सिखाई, जिसके जरिए बच्चों ने तालियों की गूंज से बारिश की ध्वनि निकालने का मजेदार हुनर सीखा।
वृंदावन पार्क में खेलकूद की धूम
शिविर के अगले चरण में रोमांच जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित वृंदावन पार्क पहुंचा। पार्क में रुपसा बोथरा ने बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के खेलों का सुचारू संचालन किया। साथ ही मीरा शाखा की संरक्षिका ऋतु मित्तल जी ने आज के डिजिटल होते युग में इस तरह के आयोजन की आवयश्कता के महत्वपूर्ण पहलू को रेखांकित किया एवं समय समय पर इस तरह के कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत रहने के लिये बच्चो एवं उनके अभिभावकों को प्रोत्साहित किया वृंदावन पार्क पार्षद संजय गुप्ता जी का पूरा सहयोग रहा पार्क के के खुले माहौल में बच्चों ने रिले रेस और हर्डल रेस (बाधा दौड़) में एक-दूसरे को वेव (इशारा) कर शानदार टीम वर्क का परिचय दिया। इसके साथ ही:
विभिन्न सामूहिक खेल (Team Games)
इन सभी खेल गतिविधियों के माध्यम से बच्चों ने आपसी सहयोग और खेल भावना को आत्मसात किया। शिविर के दौरान प्रतिदिन बच्चों के लिए पौष्टिक अल्पाहार और आकर्षक उपहारों की भी व्यवस्था की गई थी।
सर्टिफिकेट वितरण के साथ समापन
शिविर के अंतिम दिन सभी प्रतिभागी बच्चों को उनके शानदार प्रदर्शन और उत्साहवर्धन के लिए सरकारी मान्यता प्राप्त (गवर्नमेंट अप्रूव्ड) सर्टिफिकेट्स प्रदान किए गए। इस ऊर्जावान तीन दिवसीय शिविर का समापन राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन’ की गौरवमयी गूंज के साथ हुआ।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में आइकॉन नर्चरिंग स्कूल के स्टाफ, अभिभावकों और भारत विकास परिषद मीरा शाखा के समर्पित सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संरक्षिका ऋतु मित्तल, अध्यक्ष हेमा सिंह दाधीच, प्रांतीय महिला सहभागिता छवि गुप्ता प्रेम नौलखा, सचिव सुमन यादव, कोषाध्यक्ष सीमा शर्मा, चंद्र प्रभा, रेणु माथुर, आइकॉन नर्चरिंग की हेड रूपसा बोथरा, रेणु जोशी, उषा आचार्य, कविता कटारिया, चेतना चौधरी, ज्योति अरोड़ा, मंजू यादव, डॉ. सोनम राय और उषा सिंगल पूर्णिमा माहवार नूतन गहलोत मुख्य शाखा से मधुरिमा सिंह सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे ।









