वीर सावरकर की जन्मजयंती पर गुरुवार को गोष्ठी का आयोजन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। प्रखर राष्ट्रभक्त और महान स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर गुरुवार को वीर सावरकर पर्यावरण सेवा समिति द्वारा गवर्मेंट प्रेस रोड़ पर डॉ. करणी सिंह स्टेडियम के समीप स्थित उनके स्मारक स्थल पर प्रातः 8.30 बजे पुष्पांजलि और गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। 

समिति के सचिव मोहित राजपुरोहित ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानन्द व्यास होंगे और अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य द्वारा की जाएगी। मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार पृथ्वीराज रतनू उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक नरेंद्र सिंह बीका, समुद्र सिंह राठौड़, पूर्व पार्षद उम्मेद सिंह राजपुरोहित सहित अनेक गणमान्यजन और राष्ट्रप्रेमी उपस्थित रहेंगे।

Categories:
error: Content is protected !!