BIBA और महावीर इंटरनेशनल और BIBA का राष्ट्रीय अभियान “खुशियों का बाज़ार” लॉन्च
बीकानेर।महावीर इंटरनेशनल बीकाणा वीरा केंद्र की अध्यक्ष मनीषा बोथरा डागा ने बताया कि भावना की शुद्धता आपके कार्य को आसमान तक पहुंचाने का सामर्थ्य रखती है। गली नुक्कड़ों से शुरू हुई हमारी ये पहल आज एक विस्तृत रूप ले चुकी है। बीबा जैसे बड़े ब्रांड ने हमारी इस भावना को समझा। हमारा किया हुआ वस्त्र दान सही गंतव्य तक पहुँचे ,इसका आश्वासन हमे उनसे मिला। आज हमारे बीकानेर में पंचशती सरकल स्थित BIBA शोरूम पर पहुंचकर इस सुंदर योजना को साकार रूप दिया
इस मौके पर केंद्र के सदस्यों ने Biba शोरूम पर वस्त्र दान किया तथा biba के मैनेजर ने हमारा वस्त्र के आधार पर ₹500 के कई गिफ्ट वाउचर भी प्रदान किये।
बीकाणा वीरा केंद्र की अध्यक्ष ने बताया कि देश के प्रतिष्ठित फैशन ब्रांड BIBA और Mahavir International ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय स्तर पर “खुशियों का बाज़ार” अभियान प्रारम्भ करने की घोषणा की है। इस अभियान का उद्देश्य अनुपयोगी परन्तु उपयोग योग्य वस्त्रों को सम्मानपूर्वक जरूरतमंदों तक पहुँचाकर उन्हें खुशी, आत्मसम्मान एवं गर्माहट प्रदान करना है।
अध्यक्ष वीरा मनीषा डागा ने बताया कि वस्त्रों का वितरण जरुरतमंद महिलाओं, बच्चों, वृद्धजनों, प्रवासी श्रमिकों एवं आपदा प्रभावित परिवारों के बीच महावीर इंटरनेशनल के केन्द्रों के माध्यम से किया जाएगा। इस अवसर पर BIBA के प्रवक्ता ने कहा “फैशन केवल पहनावा नहीं, जिम्मेदारी भी है। ‘खुशियों का बाज़ार’ के माध्यम से हम अपने ग्राहकों को ‘Fashion with Compassion’ का हिस्सा बना रहे हैं।” स्टोर प्रबन्धक राजा चांवरिया द्वारा अवगत कराया गया कि गिफ्ट वाउचर का प्रयोग पहली खरीद के दौरान भी किया जा सकता है। यदि आप वस्त्र दान करते हैं, तो आप नयी खरीद के दौरान ही रुपए 500/- का डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं। प्रबंधक के द्वारा केंद्र की अध्यक्षता एवं उनकी टीम को इस कार्य के लिए हार्दिक साधुवाद दिया गया।
मनीषा जी ने कहा कि
“एक अलमारी में रखा अतिरिक्त वस्त्र किसी दूसरे परिवार के लिए आत्मविश्वास बन सकता है। यह अभियान ‘विश्वसनीयता के साथ संवेदना’ का प्रतीक है। हमारा लक्ष्य अधिक से अधिक परिवारों तक खुशियाँ पहुँचाना है।” हमारी यही कोशिश है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक महावीर इंटरनेशनल अपनी पहुंच बनाकर उन्हें अच्छे एवं ब्रांडेड वस्त्र पहुंचाएं उसी अनुसार यह कार्य योजना प्रारंभ की गई है ने मनीषा जी ने नागरिकों से अपील की की 20 मई 2026 से 31 मई तक अपने निकटतम BIBA स्टोर पर जाकर उपयोग योग्य एवं साफ-सुथरे वस्त्र दान करें तथा इस सेवा अभियान का हिस्सा बनें।
इस अवसर पर केन्द्र अध्यक्ष के साथ कोषाध्यक्ष शांता भूरा, वीरा रितु गोड़, वीरा रंजना सुराणा उपस्थित हुए और BIBA और महावीर इंटरनेशनल के संयुक्त बैनर का विमोचन किया गया।
हमारे केन्द्र की ओर से BIBA स्टोर के प्रबन्धक राजा चांवरिया एवं कार्मिक को 1 जूट बैग or pen भी भेंट किए गए और उन्हें प्लास्टिक थैलियों का उपयोग नहीं करने और प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान में योगदान देने का अनुरोध किया गया।














