कुलगुरु प्रो. मदन सिंह राठौड़ की मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा से शिष्टाचार भेंटवार्ता

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जयपुर, 01 जून । महाराजा सूरजमल ब्रज विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलगुरु प्रो. मदन सिंह राठौड़ ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं गृह राज्य मंत्री श्री जवाहर सिंह जी बेढम से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें विश्वविद्यालय की भावी योजनाओं एवं शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर प्रो. राठौड़ ने मुख्यमंत्री को विश्वविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रस्तावित योजनाओं से अवगत कराया। उन्होंने विश्वविद्यालय को शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार के सहयोग की अपेक्षा एवं विश्वविद्यालय को उच्च शिक्षा, शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की। प्रो. मदन सिंह राठौड़ ने कहा कि महाराजा सूरजमल ब्रज विश्वविद्यालय, भरतपुर को प्रदेश ही नहीं अपितु राष्ट्रीय स्तर पर एक उत्कृष्ट उच्च शिक्षण संस्थान के रूप में स्थापित करने के लिए वह पूरी प्रतिबद्धता और पारदर्शिता के साथ कार्य करेंगे।

प्रो राठौड़ ने कहा कि निश्चय ही माननीय मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन से निश्चित रूप से विश्वविद्यालय नई उपलब्धियां हासिल करेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने विश्वविद्यालय के विकास एवं शैक्षणिक उन्नयन के लिए हरसंभव सहयोग को लेकर आश्वास्त किया और प्रो. मदन सिंह राठौड़ को कुलगुरु पदभार ग्रहण करने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार उच्च शिक्षा के विकास और विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रो. राठौड़ के नेतृत्व में विश्वविद्यालय नई उपलब्धियां हासिल करेगा और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा।

Categories:
error: Content is protected !!