बीकानेर।महावीर इंटरनेशनल बीकाणा वीरा केंद्र द्वारा सेवा एवं मानवता की भावना को आगे बढ़ाते हुए सेवा आश्रम में विशेष सेवा कार्य आयोजित किया गया। इस अवसर पर वीरा नीलम दफ्तरी ने अपने सुपुत्र शौर्य दफ्तरी के जन्मदिवस पर 50 प्रबुद्धजनों को माज़ा, सोया स्टिक, मिठाइयाँ, केले, तरबूज, पर्क चॉकलेट एवं बिस्किट आदि वितरित किए।
कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद एवं आश्रम में निवासरत प्रबुद्धजनों के साथ खुशियाँ बाँटना एवं सेवा भाव को प्रोत्साहित करना रहा। सभी ने इस सुंदर पहल की सराहना करते हुए शौर्य दफ्तरी को जन्मदिवस की शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल बीकाणा वीरा केंद्र की अध्यक्षा मनीषा बोथरा डागा एवं वीरा अलका नाहटा भी उपस्थित रहीं। उन्होंने सेवा कार्य में सहयोग करते हुए सेवा एवं संवेदनशीलता के महत्व को बताया।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने समाज में इसी प्रकार सेवा कार्य करते रहने का संकल्प लिया।











