राजस्थान राज्य जिम्नास्टिक्स संघ के चुनाव सम्पन्न, बीकानेर के सीए सुधीश कुमार शर्मा बने कोषाध्यक्ष

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जयपुर। राजस्थान राज्य जिम्नास्टिक्स संघ के वर्ष 2026-2030 कार्यकाल हेतु चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं लोकतांत्रिक वातावरण में सम्पन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया संघ के पंजीकृत उपविधियों के अनुसार पूर्ण पारदर्शिता के साथ आयोजित की गई, जिसमें खेल जगत से जुड़े विभिन्न प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

चुनाव अधिकारी एडवोकेट रामगोपाल शर्मा की देखरेख में आयोजित इस चुनाव में जिम्नास्टिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से ऑब्जर्वर श्री ओ. पी. रणौत, राजस्थान राज्य ओलंपिक संघ की ओर से श्री सी. पी. जोशी तथा राजस्थान राज्य खेल परिषद की ओर से श्री वाई. बी. सिंह मौजूद रहे।

चुनाव परिणामों में श्री चैन सिंह राठौड़ को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। उपाध्यक्ष पद पर श्री विक्रम सिंह भाटी, श्री हिम्मत सिंह चौहान, श्री अनुराग आर्या एवं श्री कैलाश चन्द्र मुंद्रा चुने गए। मानद सचिव पद पर श्री परमेश्वर प्रजापत निर्वाचित हुए।

वहीं युवा चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं वरिष्ठ खेल प्रशासक सीए सुधीश कुमार शर्मा को राजस्थान राज्य जिम्नास्टिक्स संघ का कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। उनके निर्वाचित होने पर खेल एवं सामाजिक क्षेत्र में हर्ष का वातावरण देखने को मिला। खेल प्रशासन में लंबे अनुभव और खिलाड़ियों के हितों के प्रति समर्पित कार्यशैली के कारण उनकी जीत को खेल जगत के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सीए सुदीश कुमार शर्मा वर्तमान में बीकानेर ओलंपिक संघ के अध्यक्ष एवं जिला जिम्नास्टिक्स संघ, बीकानेर के अध्यक्ष के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने वर्षों से खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने तथा खेल संस्कृति को मजबूत बनाने के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। खिलाड़ी पृष्ठभूमि से जुड़े होने के कारण वे खिलाड़ियों की जरूरतों और चुनौतियों को करीब से समझते हैं। यही कारण है कि उनके नेतृत्व से राजस्थान में जिम्नास्टिक्स खेल को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

संयुक्त सचिव पद पर श्री हितेश मुद्गल, श्री अरविंद पराशर, श्री हरपाल सिंह, श्री राधा किशन बैरवा एवं डॉ. भारत सिंह निर्वाचित घोषित किए गए। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में डॉ. शक्ति सिंह रावलोत, श्री प्रदीप सिंह, श्री भंवर लाल गौरी, श्री हरि सिंह राठौड़, श्री जितेंद्र सिंह चौहान एवं श्रीमती डिम्पल सोलंकी चुने गए।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने राजस्थान में जिम्नास्टिक्स खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने, खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा ग्रामीण एवं शहरी स्तर पर खेल गतिविधियों को और अधिक मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों एवं प्रतिनिधियों ने संगठन की एकता, खेल भावना और सकारात्मक सहयोग के साथ कार्य करने का विश्वास व्यक्त किया।

Categories:
error: Content is protected !!