बार की निगम को घेराव करने की चेतावनी, 7 दिवस के भीतर करें न्यायालय परिसर की सफाई एवं कचरा संग्रहण व्यवस्था सुचारू

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर, 01 अक्टूबर। बीकानेर के न्यायालय परिसर में अपशिष्ट का देर चारों और होने के कारण निगम की अपर्याप्त व्यवस्था से अधिवक्ताओं में निगम के प्रति काफी रोष व्याप्त है. बार द्वारा प्रथम बार निगम को जनवरी माह के बाद कई समय के अन्तराल के बाद न्यायालय परिसर में अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए निगम को कई वार पत्र लिखे गए, जिस पर कार्यवाही करते हुए निगम के अधिकारी मौका निरीक्षण कर जल्द से जल्द कार्य करने का आश्वासन दिया गया था, उसके बावजूद आज दिनांक तक धरातल पर कोई सकारात्मक परिणाम नही देखने को मिलें।

जिससे बार द्वारा आज फिर निगम के आयुक्त को संबोधित करते हुए पत्र लिख कर वर्तमान स्थिति से अवगत करवाते हुए. 7 दिवस का अल्टीमेटम दिया गया है जिसमें शौचालयों की सफाई, सीवरेज ड्रेनेज को दूरस्त करने, प्रर्याप्त लाईट वयवस्था, अपशिष्ट के लगे अम्बार का समय पर संग्रहण कर नष्ट करने की व्यवस्था तथा न्यायालय परिसर में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था कि जाएं।

यदि निगम 7 दिवस के भीतर न्यायालय परिसर में लगे अपशिष्ट के संग्रहण तथा साफ-सफाई व्यवस्था को सुचारू करने में असफल रहता है तो निगम का घेराव किया जाएगा।

Categories:
error: Content is protected !!