बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा 8 परीक्षाओं के परिणाम घोषित

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
[metaslider id=”83227″]

बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा 8 परीक्षाओं के परिणाम घोषित

बीकानेर, 20 जुलाई 2024, बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा आज 8 परीक्षाओ के परीक्षा परिणाम परीक्षा नियंत्रक डॉ. मुकेश जोशी द्वारा घोषित किए गए। उप कुलसचिव परीक्षा श्री जय भास्कर ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि जारी किए 08 परीक्षा परिणामों के अन्तर्गत बी.टेक. प्रथम सेमेस्टर (मैंन/बैक) परीक्षा दिसंबर-2023 एवं आठवां सेमेस्टर (मैंन/बैक) परीक्षा जून-2024, बीटेक प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर (पुनर्मूल्यांकन) परीक्षा दिसंबर-2022, बी.आर्क. तृतीय सेमेस्टर (मैंन/बैक) परीक्षा दिसंबर-2023, एम.टेक. चतुर्थ सेमेस्टर (मैंन/बैक) परीक्षा जून-2021और जून-2022 के परिणाम घोषित किए गए हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति की मंशानुरूप विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा प्रणाली की सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करते हुए प्रदेश में बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय में डिजिटल मूल्यांकन व्यवस्था को लागू किया गया हैं। घोषित परिणाम की विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर अजय कुमार शर्मा ने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रदान की और उनकी उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की l

[metaslider id=”68846″]
Categories:
error: Content is protected !!