बीकाणा वीरा द्वारा आत्मनिर्भरता की ओर नए कदम — मेहंदी क्लास का समापन समारोह आयोजित

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। बीकाणा वीरा केंद्र द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में चलाए जा रहे “आत्मनिर्भरता की ओर नए कदम” अभियान के अंतर्गत आयोजित मेहंदी क्लास का आज 5 अक्टूबर 2026 को समापन समारोह आयोजित किया गया।

इस प्रशिक्षण में कुल 35 बच्चों ने मेहंदी लगाने की कला का प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण का उद्देश्य बच्चों में हुनर विकसित कर उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना था।

समापन समारोह में गोर्जियो कराटे एसोसिएशन राजस्थान के अध्यक्ष श्री आशीष गर्ग जी की गरिमामयी उपस्थिति में पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम में बीकाणा वीरा केंद्र की चेयरपर्सन वीरा मनीषा डागा द्वारा सर्वश्रेष्ठ मेहंदी रचयिता का चयन किया गया। उन्होंने कहा कि सभी ने बहुत कम समय में इतनी सुंदर मेहंदी लगाने सीख ली है की वह अब खुद का काम भी शुरू कर सकती है यह महिला सशक्तिकरण की तरफ बीकाणा वीरा केंद्र की एक अपूर्व भेंट है।
सचिव वीरा मिथिला भूरा एवं वीरा रितु गौड़ ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।

इस अवसर पर मेहंदी प्रशिक्षण देने वाली रानू जी मेहंदी टीचर के प्रति बीकाणा वीरा केंद्र की ओर से दिल से आभार व्यक्त किया गया। उनके द्वारा बच्चों को पूरे समर्पण एवं मेहनत के साथ मेहंदी की कला सिखाई गई, जिसके लिए केंद्र ने उनका धन्यवाद एवं सम्मान किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया तथा उन्हें अपने हुनर को आगे बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।

बीकाणा वीरा केंद्र द्वारा भविष्य में भी ऐसे कौशल विकास एवं महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

Categories:
error: Content is protected !!