BSF-आर्मी की जॉइंट एक्सरसाइज-Together We Rise:थार में लैंड माइन यूज और डिफ्यूज करने की लाइव ट्रेनिंग

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

BSF-आर्मी की जॉइंट एक्सरसाइज-Together We Rise:थार में लैंड माइन यूज और डिफ्यूज करने की लाइव ट्रेनिंग

जैसलमेर। लाइव माइन ट्रेनिंग में लैंड माइन के साथ जवान। - Dainik Bhaskar

जैसलमेर। लाइव माइन ट्रेनिंग में लैंड माइन के साथ जवान।

जैसलमेर के रेगिस्तान में भारतीय सेना और सीमा सुरक्षा बल ने अपने टैलेंट को साझा करने के लिए एक दिन की जॉइंट एक्सरसाइज की। इस जॉइंट एक्सरसाइज को “Together We Rise” नाम दिया गया। इस जॉइंट एक्सरसाइज में सेना के जवानों और सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने लैंड माइन का लाइव प्रदर्शन करते हुए उसे इंस्टॉल करने के साथ-साथ डिफ्यूज करने की भी एक्सरसाइज की।

BSF के जवानों ने सीखे लैंड माइन के लाइव डेमो।

BSF के जवानों ने सीखे लैंड माइन के लाइव डेमो।

गौरतलब है कि सेना दिवस के मौके पर भारतीय सेना कई एक्सरसाइज करके अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी में भारत-पाकिस्तान की सरहद पर एक रेगिस्तानी इलाके में सेना ने BSF के साथ यह जॉइंट एक्सरसाइज की। इस जॉइंट एक्सरसाइज में खास तौर से लैंड माइन को लेकर एक लाइव एक्सरसाइज का प्रदर्शन किया गया। ​​​​

लैंड माइन को लेकर कौशल किया साझा

भारतीय सेना की बैटल एक्स डिवीजन द्वारा इस जॉइंट एक्सरसाइज को करवाया गया। इसमें जवानों ने आपसी तालमेल बिठाते हुए लैंड माइन को इस्तेमाल करने के साथ-साथ उसको इंस्टॉल करने और रिमूव करने और डिस्पोज करने के गुर साझा किए गए। इस दौरान सेना और BSF के अधिकारी भी मौजूद रहे। जवानों ने बारीकी से लैंड माइन की लाइव जॉइंट एक्सरसाइज में हिस्सा लिया। जवानों की जॉइंट एक्सरसाइज का उद्देश्य सीमा सुरक्षा बल और भारतीय सेना के कौशल को साझा करना था। भारतीय सेना ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और इस जॉइंट एक्सरसाइज को “Together We Rise” का नाम दिया।

लैंड माइन को डिफ्यूज करने की प्रैक्टिस करते जवान।

लैंड माइन को डिफ्यूज करने की प्रैक्टिस करते जवान।

सरहद पर कई बार मिलती है दबी लैंड माइन

गौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान सीमा पर कई बार जमीन में दबी लैंड माइन बाहर आती है और उसको सेना द्वारा डिफ्यूज किया जाता है। भारत-पाकिस्तान के 1971 वॉर या भारतीय सेना द्वारा की जाने वाली एक्सरसाइज के दौरान भी ऐसी लैंडमाइन कहीं छूट जाती है। कई बार ये चरवाहों और किसानों को ये लैंडमाइन मिलती है। इस तरह लैंडमाइन को सरहद पर मिलने पर या ऐसी लैंडमाइन से सामना करने पर किस तरह रिएक्ट किया जाए और किस तरह से आगे की कार्रवाई की जाए इसको लेकर इस जॉइंट एक्सरसाइज को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सेना के जवान लैंड माइन की जानकारी देते हुए।

सेना के जवान लैंड माइन की जानकारी देते हुए।

क्या होती है लैंड माइन

लैंड माइन एक खतरनाक विस्फोटक डिवाइस है जो जमीन पर गाड़ा जाता है। दुश्मन जब इस पर पैर रखता है तब वह फटता है और दुश्मन का खात्मा किया जाता है। लैंड माइन का ज़्यादातर प्रयोग 1971 के भारत-पाक युद्ध में हुआ था।

Categories:
error: Content is protected !!