जम्मू में बस खाई में गिरी, 15 की मौत:उत्तर प्रदेश के 60 तीर्थयात्री सवार थे, हाथरस से शिव खोरी जा रहे थे

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जम्मू में बस खाई में गिरी, 15 की मौत:उत्तर प्रदेश के 60 तीर्थयात्री सवार थे, हाथरस से शिव खोरी जा रहे थे

श्रीनगर

हादसे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। - Dainik Bhaskar

हादसे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जम्मू के अखनूर में गुरुवार दोपहर तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल हैं। मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है।

हादसा जम्मू-पुंछ राजमार्ग पर हुआ। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस में उत्तर प्रदेश के हाथरस के करीब 60 लोग सवार थे। हाथरस से शिव खोरी जा रहे थे। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसे की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है।

हादसे की तस्वीरें…

यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। स्थानीय लोगों ने घायलों को मदद पहुंचाई।

यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। स्थानीय लोगों ने घायलों को मदद पहुंचाई।

तस्वीर में बस बुरी तरह डैमेज नजर आ रही है। रेस्क्यू टीम ने फंसे को मुश्किल से बाहर निकाला।

तस्वीर में बस बुरी तरह डैमेज नजर आ रही है। रेस्क्यू टीम ने फंसे को मुश्किल से बाहर निकाला।

खाई में बस के आस-पास घायल तीर्थयात्रियों को देखा जा सकता है।

खाई में बस के आस-पास घायल तीर्थयात्रियों को देखा जा सकता है।

6 महीने पहले भी ऐसा हादसा हुआ था
15 नवंबर 2023 को जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के अस्सार इलाके में एक बस 300 फीट गहरी खाई में गिर गई थी। हादसे में 9 महिलाओं समेत 38 लोगों की मौत हुई थी। बस किश्तवाड़ से जम्मू जा रही थी। पुलिस और SDRF की टीमों के साथ स्थानीय लोगों ने भी राहत और बचाव का काम किया था।

बस बुरी तरह डैमेज हो गई थी इसलिए इसे काटकर डेड बॉडी और घायलों को बाहर निकालना पड़ा था। घायलों को किश्तवाड़ जिला अस्पताल और डोडा के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (GMC) में भर्ती कराया गया था। कुछ लोगों को जम्मू एयरलिफ्ट किया गया था।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!