CBSE एग्‍जाम्स 15 फरवरी से शुरू होंगे:बोर्ड ने 10वीं-12वीं के एग्‍जाम का शेड्यूल जारी किया, यहां देखें सब्‍जेक्‍ट वाइस डेटशीट

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

CBSE एग्‍जाम्स 15 फरवरी से शुरू होंगे:बोर्ड ने 10वीं-12वीं के एग्‍जाम का शेड्यूल जारी किया, यहां देखें सब्‍जेक्‍ट वाइस डेटशीट

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने साल 2024 में होने वाले 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम की डेटशीट जारी कर दी है। 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम 15 फरवरी से शुरू होंगे। 10वीं के पेपर 13 मार्च को खत्‍म होंगे और 12वीं के पेपर 2 अप्रैल को खत्‍म होंगे।

क्लास 10 की डेट शीट

12वीं की डेट शीट

बोर्ड एग्जाम का पैटर्न

10वीं का पैटर्न:
10वीं के बोर्ड एग्जाम में हर सब्जेक्ट का पेपर टोटल 80 मार्क्स का होगा। बचे हुए 20 मार्क्स की ग्रेडिंग पीरियॉडिक टेस्ट्स, असाइनमेंट और स्किल बेस्ड एक्टिविटी या प्रोजेक्ट वर्क से दिए जाएंगे। 10वीं के बोर्ड एग्जाम में 40% सवाल MCQ टाइप होंगे, 20% सिचुएशन बेस्ड सवाल होंगे और 40% सवाल शॉर्ट् या लॉन्ग आंसर टाइप होंगे। सभी सवाल तीन घंटे में हल करने होंगे।

12वीं बोर्ड का एग्जाम पैटर्न:
12वीं बोर्ड एग्जाम में अकाउंटेंसी, बिजनेस स्टडीज और इकोनॉमिक्स के पेपर 80 मार्क्स के होंगे, 20 मार्क्स इंटरनल टेस्ट के बेसिस पर मिलेंगे। फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी का पेपर 70 मार्क्स का होगा और 30 नंबर का प्रैक्टिकल एग्जाम होगा। बाकी सभी सब्जेक्ट्स का पेपर 80 मार्क्स का ही होगा और 20 मार्क्स प्रोजेक्ट/असाइनमेंट के आधार पर दिए जाएंगे। सभी सवाल तीन घंटे में हल करने होंगे।

डिटेल्ड मार्किंग स्कीम ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

10वीं, 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम की डेटशीट और मार्किंग स्कीम

1 जनवरी से 15 फरवरी के बीच होंगे 10वीं-12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम
बोर्ड एग्जाम से पहले होने वाले प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट पहले ही रिलीज कर दी गई थीं। 10वीं और 12वीं दोनों ही क्लासेज के प्रैक्टिकल एग्जाम 1 जनवरी से 15 फरवरी 2024 के बीच होने हैं। इस साल जुलाई 2023 में ही CBSE ने नोटिफिकेशन जारी कर बता दिया था कि इस साल 10वीं-12वीं के बोर्ड एग्जाम करीब 55 दिनों तक चलेंगे। एग्जाम 15 फरवरी, 2024 को शुरू होंगे और 10 अप्रैल, 2024 तक चलेंगे।

CBSE ने ये नोटिफिकेशन जुलाई 2023 में रिलीज किया था।

CBSE ने ये नोटिफिकेशन जुलाई 2023 में रिलीज किया था।

CBSE ने इस नोटिफिकेशन में ये भी कहा है कि किसी भी परीक्षा का आयोजन करने वाले सभी संगठनों से अनुरोध है कि वे बोर्ड परीक्षाओं (CBSE Board) के शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए अपनी परीक्षाओं की तारीखें तय करें।

साल में दो बार बोर्ड एग्जाम होने पर कोई अपडेट नहीं
इस साल शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा था कि 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम साल में दो बार होंगे, लेकिन स्टूडेंट्स को दोनों बार एग्जाम देना जरूरी नहीं होगा। स्टूडेंट्स खुद ये तय करेंगे कि उन्हें बोर्ड एग्जाम एक बार देना है या दो बार। उन्होंने कहा था ये व्यवस्था बच्चों की सुविधा के लिए लाई गई है। हालांकि अब तक इस बारे में कोई अपडेट नहीं आया है।

2023 में 10वीं का पास परसेंटेज 93.12 रहा, 12वीं का 87.33
देशभर में 7000 से ज्यादा सेंटर्स पर CBSE बोर्ड के स्टूडेंट्स 200 से ज्यादा सब्जेक्ट्स के एग्जाम देते हैं। 2023 में 10वीं के कुल 21,658,05 कैंडिडेट्स ने एग्जाम दिया था। इनमें से 20, 167, 79 कैंडिडेट्स यानी 93.12% स्टूडेंट्स ने एग्जाम पास किया था। वहीं, कुल 16,80,256 स्टूडेंट्स ने 12वीं के बोर्ड एग्जाम के लिए रजिस्टर किया था और 16,60,511 ने एग्जाम दिया था। इनमें से 14,50,174 यानी 87.33% स्टूडेंट्स ने एग्जाम पास किया।

2022 में दो टर्म में हुए थे बोर्ड एग्जाम, 2023 में पूरे सिलेबस से आए प्रश्न
2022 में देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए 10वीं और 12वीं के एग्जाम दो टर्म में आयोजित किए गए थे। इस दौरान जो छात्र संक्रमण की वजह से एक परीक्षा में शामिल नहीं हो सके, उनके मार्क्स दूसरी परीक्षा के आधार पर कैलकुलेट किए गए थे, लेकिन इस पॉलिसी को अब CBSE ने खत्म कर दिया है। कोरोना से उबरने के बाद 2023 में बोर्ड एग्जाम में पूरे सिलेबस से सवाल पूछे गए थे।

ये खबर भी पढ़ें

साल में दो बार बोर्ड एग्जाम देना जरूरी नहीं: शिक्षा मंत्री बोले- 10वीं-12वीं के स्टूडेंट्स को तय करना है- दोनों बार दें या एक बार

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि साल में दो बार बोर्ड कराने का फैसला स्टूडेंट्स में तनाव और डर कम करने को लेकर लिया गया है। ये व्यवस्था बच्चों की सुविधा के लिए लाई गई है। अगर कोई स्टूडेंट दोनों बार एग्जाम देता है तो दोनों एग्जाम में से उसका बेस्ट रिजल्ट स्कोर किया जाएगा। इससे स्टूडेंट्स को एग्जाम देने के लिए एक ही साल में दो मौके मिलेंगे। वहीं, अगर कोई स्टूडेंट अपनी परफॉर्मेंस को लेकर कॉन्फिडेंट है तो सिर्फ एक बार एग्जाम दे सकता है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!