CJI चंद्रचूड़ कल बीकानेर में:महाराजा गंगा सिंह युनिवर्सिटी में कानून मंत्रालय के कार्यक्रम में शामिल होंगे, डेढ़ घंटे रहेंगे बीकानेर में

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

CJI चंद्रचूड़ कल बीकानेर में:महाराजा गंगा सिंह युनिवर्सिटी में कानून मंत्रालय के कार्यक्रम में शामिल होंगे, डेढ़ घंटे रहेंगे बीकानेर में

बीकानेर

भारत के मुख्य न्यायाधीश डॉ. धनंजयवाई चंद्रचूड शनिवार को बीकानेर में रहेंगे। यहां महाराजा गंगा सिंह युनिवर्सिटी में देश के कानून मंत्रालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। करीब डेढ़ घंटे बीकानेर में रुकने के बाद वो वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

मंत्रालय के अनुसार सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ शनिवार को बीकानेर आएंगे। मुख्य न्यायाधीश दिल्ली से पौने दस बजे रवाना होकर बीकानेर पहुंचेंगे ।‌ वे नाल एयरफोर्स स्टेशन पर उतरेंगे। यहां से सीधे महाराजा गंगा सिंह युनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में आएंगे। जहां मुख्य न्यायाधीश सवा ग्यारह बजे तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे पौने बारह बजे बीकानेर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

इस कार्यक्रम में कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के साथ ही सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस हीमा कोहली, राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एम.एम. श्रीवास्तव, राज्य के कानून मंत्री जोगाराम पटेल, एमजीएसयू के वाइस चांसलर मनोज दीक्षित भी शामिल होंगे।

दरअसल, ये कार्यक्रम कानून मंत्रालय की ओर से हमारा संविधान, हमारा सम्मान अभियान की शुरूआत है। इस दौरान जन सेवा जनता के द्वार मेले का उद्घाटन भी किया जाएगा। न्याय सहायक कार्यक्रम भी इसी कार्यक्रम में शुरू होगा। जिसमें हर घर तक न्याय देने के लिए प्रयास किया जा रहा है। नव भारत नव संकल्प अभियान के मुख्य कार्यकर्ताओं को इस दौरान पुरस्कार भी दिया जाएगा।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!