राजस्थान में पहली बार 24 और 25 अक्टूबर को होगा ‘साइबर हाइजीन’”मॉडल यूनाइटेड नेशंस”- 2026 (CHMUN) का आयोजन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

श्री जैन पब्लिक स्कूल, बीकानेर में साइबर हाइजीन मॉडल यूनाइटेड नेशंस (CHMUN) का आयोजन 24 और 25 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ़ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (C-DAC) और इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT-In), के द्वारा सूचना सुरक्षा और जागरूकता प्रोजेक्ट (ISEA), इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) भारत सरकार के अर्न्तगत किया जा रहा है। इसमें 28 स्कूलों के युवा प्रतिनिधि साइबर सुरक्षा, डिजिटल जिम्मेदारी, वैश्विक सहयोग और आज के अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
2 दिन तक चलने वाले इस सम्मेलन में दो मुख्य समितियाँ शामिल होंगी – संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) और संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC)। अलग-अलग देश का प्रतिनिधित्व करने वाले छात्र बहस, कॉकस, बातचीत और कूटनीतिक चर्चाओं में सक्रिय रूप से भाग लेंगे और अपने रिसर्च, बातचीत, नेतृत्व और बातचीत करने की क्षमताओं का प्रदर्शन भी करेंगे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. रामगोपाल शर्मा जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा बीकानेर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री सुमित श्रीवास्तव प्रोजेक्ट मैनेजर (C-DAC) हैदराबाद करेंगे। कार्यक्रम दोनों दिन प्रात: 8:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
आयोजक विद्यालय की सीईओ श्रीमती सीमा जैन एवं प्राचार्या श्रीमती रूपश्री सिपानी के मार्गदर्शन में आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को जागरूक, जिम्मेदार एवं सुरक्षित डिजिटल नागरिक बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल सिद्ध होगा।

Categories:
error: Content is protected !!