Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

Education Department ने जारी किया 10वीं और 12वीं की परीक्षा परिणाम का फॉर्मूला , 45 दिन के अंदर जारी होगा Result

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


जयपुर: राजस्थान शिक्षा विभाग (Rajasthan Education Department) की ओर ने बुधवार को कक्षा 10 और 12वीं की परिणाम तय करने का फॉर्मूला जारी कर दिया है. निर्धारित फार्मुला पिछले दो वर्षों की परिक्षाओं के आधार पर बनाया गया है. शिक्षा विभाग 45 दिनों के अंदर परिणाम को जारी करेगा.
पिछले दो वर्षों को बनाया जाएगा आधार:
शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा (Education Minister Govind Singh Dotasara) ने प्रेस वार्ता करते हुए शाम के करीब 7 बजे यह जानकारी दी. डोटासरा ने नए फॉर्मूले को बताते हुए प्रदेश में 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को पिछले दो वर्षों की परिक्षाओं के आधार पर ही प्रमोट करने की बात कही है. समिति की ओर से निर्धारित फॉर्मूले के अनुसार पिछले दो वर्षों की परीक्षाओं को आधार बनाया जाएगा. कक्षा 10 के विद्यार्थियों के अंक निर्धारण के लिए 8वीं की बोर्ड परीक्षा 2019 का अंक भार 45 प्रतिशत रहेगा. कक्षा 9 में अंतिम प्राप्तांकों का अंकभार 25 प्रतिशत रहेगा. वहीं कक्षा 10 का अंकभार 10 प्रतिशत रहेगा. 10वीं कक्षा के अंकभार का निर्धारण विद्यालय विषय समिति करेगी
सत्रांक का अंकभार पहले की तरह ही रहेगा:
इस समिति में संस्था प्रधान, क्लास टीचर और सब्जेक्ट टीचर को शामिल किया जाएगा. यह समिति वर्तमान सत्र में किए गए विभिन्न डिजिटल नवाचारों जैसे स्माइल, स्माइल.2, आओ घर में सीखें, कक्षा तथा कक्षा शिक्षण में विद्यार्थियों की सतत भागीदारी तथा प्रदर्शन को देखते हुए सत्र पर्यन्त किए अवलोकन के आधार पर अंक तय करेगी. सत्रांक का अंकभार पहले के वर्षों के तरह 20 प्रतिशत रहेगा. वहीं 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के अंक निर्धारण फॉर्मूले में कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 2019 में प्राप्तांक का अंकभार 40 प्रतिशत रहेगा. 11वीं कक्षा में दिए गए अंकों का अंकभार 20 प्रतिशत रहेगा. 12वीं कक्षा का अंकभार 20 प्रतिशत रहेगा जिसका निर्धारण विद्यालय विषय समिति द्वारा किया जाएगा. सत्रांक का अंकभार पहले की तरह 20 प्रतिशत ही रहेगा.
प्रायोगिक परिक्षाएं होंगी:
12वीं की प्रायोगिक परीक्षाओं के सम्बंध में समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अधिकतर विद्यालयों में प्रायोगिक परीक्षाओं का आयोजन हो चुका है तथा 40 प्रतिशत विद्यालयों में परीक्षा उपरान्त मार्क्स भी दिए जा चुके हैं. अब शेष रहे विद्यालयों में कक्षा 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं गृह तथा चिकित्सा विभाग द्वारा आवश्यक अनुमति मिलने पर ऑनलाइन या ऑफलाइन आयोजित की जाएगी.
प्राईवेट विद्यार्थियों को देनी होगी परीक्षा:
प्राइवेट विद्यार्थी या ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने श्रेणी सुधार के लिए आवेदन किया है उन्हे बोर्ड द्वारा जब भी परीक्षा का आयोजन होगा तब अवसर दिया जाएगा. समिति की ओर से तय अंक योजना में पूरक आए विद्यार्थियों को पूरक परीक्षा का आयोजन होने पर परीक्षा देनी होगी.

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!