राजकोट के गेम जोन में आग, 24 की मौत:मरने वालों में 12 बच्चे; चश्मदीद बोला- कचरे से आग भड़की, 30 सेकेंड में फैल गई
राजकोट
![गुजरात में राजकोट शहर के कालावड रोड पर स्थित टीआरपी गेम जोन में शनिवार को शाम 5.30 बजे आग लगी। - Dainik Bhaskar](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/05/25/comp-10_1716647424.gif)
गुजरात में राजकोट शहर के कालावड रोड पर स्थित टीआरपी गेम जोन में शनिवार को शाम 5.30 बजे आग लगी।
गुजरात के राजकोट शहर के कालावड रोड पर स्थित टीआरपी गेम जोन में शनिवार शाम 5.30 बजे भीषण आग लग गई। हादसे में 12 समेत बच्चे समेत 24 लोगों की मौत हो गई। अब तक 25 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है।
प्रशासन का कहना है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। मृतकों के शव इतनी बुरी तरह झुलसे हैं कि उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पहचान के लिए डीएनए टेस्ट किया जाएगा। अभी प्रशासन यह नहीं बता पाया है कि आग लगने के वक्त गेम जोन में कितने लोग मौजूद थे। आग पर 3 घंटे में काबू पाया गया।
चश्मदीद ने कहा, आग 30 सेकेंड में फैल गई
मौके पर मौजूद यश पटोलिया ने कहा, ‘हम लोग रेस्टोरेंट में बैठे थे। तभी वहां आग लग गई। आग 30 सेकेंड में ही पूरे एरिया में फैल गई थी।’ एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि गेम जोन में कई जगह रिपेयरिंग और रेनोवेशन का काम भी चल रहा था। काफी संख्या में प्लाई के टुकड़ें और लकड़ियां भी इधर-उधर फैली हुई थीं। यह भी आग की चपेट में आए और आग फैलती चली गई।’ हालांकि यह पता नहीं चला है कि आग किस वजह से लगी।
![रेस्क्यू टीम ने सीढ़ी की मदद से लोगों को बाहर निकाला।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/05/25/gif_1716647436.gif)
रेस्क्यू टीम ने सीढ़ी की मदद से लोगों को बाहर निकाला।
![हादसे के बाद एक परिवार।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/05/25/6-1_1716650348.jpg)
हादसे के बाद एक परिवार।
लाइव अपडेट्स
1 मिनट पहले
राज्य के सभी गेमजोन बंद करने का आदेश
गुजरात सरकार ने राज्य के उन सभी गेमजोन को बंद करने का निर्देश दिया है, जिनके पास फायर एनओसी नहीं है।
3 मिनट पहले
लोगों को अस्पताल ले जाया गया
6 मिनट पहले
पुलिस कमिश्नर राजू भार्गव ने बताया कि 20 बॉडीज रिकवर हुईं
11 मिनट पहले
पूरा गेम जोन खाक, कई शव बुरी तरह जले… देखें फोटोज
![गेम जोन पूरी तरह जलकर खाक हो गया।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/05/25/7_1716650177.jpg)
गेम जोन पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
![कई शवों की शिनाख्त नहींं हो पा रही है।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/05/25/8_1716650189.jpg)
कई शवों की शिनाख्त नहींं हो पा रही है।
26 मिनट पहले
लोगों ने बताया- रेनोवेशन के कचरे से आग ज्यादा भड़की
चश्मदीदों ने बताया, ‘गेम जोन में कई जगह रिपेयरिंग और रेनोवेशन का काम भी चल रहा था। इसके चलते काफी संख्या में प्लाई के टुकड़ें और लकड़ियां भी इधर-उधर फैली हुई थीं। यह भी आग की चपेट में आए और आग फैलती चली गई।’
28 मिनट पहले
चश्मदीद ने कहा- आग 30 सेकेंड में फैल गई
मौके पर मौजूद यश पटोलिया ने कहा, ‘हम लोग रेस्टोरेंट में बैठे थे। तभी वहां आग लग गई। आग 30 सेकेंड में ही पूरे एरिया में फैल गई थी। मौजूद स्टाफ ने एक्सटिंग्विशर से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका और लोग जान बचाने के लिए बाहर भागने लगे।
‘मैंने ऊपर जाने की कोशिश की, लेकिन मैं नहीं जा सका’ पटोलिया ने बताया, ‘ मेरे सामने पांच से ज्यादा लोग थे, जिनमें एक आंटी के दो लड़के और उनके पति भी शामिल थे।
उन्होंने बताया कि महज 30 सेकेंड में आग पूरे गेमजोन में फैल गई। वहां पेट्रोल-डीजल के डिब्बे भी थे, जिन्हें लोग हटाने लगे। पीछे की ओर गैस के सिलेंडर्स भी रखे थे। मॉल के गेम जोन में दो मंजिल हैं। मैंने मेन गेट से सीढ़ियों से ऊपर जाने की कोशिश की, लेकिन वहां भी आग फैल गई थी।’
30 मिनट पहले
गुजरात के मुख्यमंत्री ने कहा- फौरन राहत पहुंचाने के निर्देश दिए
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोशल मीडिया लिखा है कि राजकोट में गेम जोन में लगी आग की घटना में नगर निगम और प्रशासन को तत्काल बचाव और राहत कार्य के निर्देश दिए गए हैं।
39 मिनट पहले
फायर ब्रिगेड के अफसर ने कहा- कह नहीं सकते कितने लोग थे
40 मिनट पहले
घटनास्थल से दिव्यभास्कर के रिपोर्टर लाइव
43 मिनट पहले
कई लोगों की मौत दम घुटने से हुई.. PHOTOS
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/05/25/comp-3_1716647446.gif)
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/05/25/gif3_1716647455.gif)
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/05/25/gif4_1716647464.gif)
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/05/25/gif5_1716647474.gif)
![गेम जोन राजकोट शहर के कालावड रोड पर स्थित है।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/05/25/3_1716643275.jpg)
गेम जोन राजकोट शहर के कालावड रोड पर स्थित है।
![मॉल में लगी आग का धुंआ 5 किमी दूर तक देखा गया।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/05/25/2_1716643343.jpg)
मॉल में लगी आग का धुंआ 5 किमी दूर तक देखा गया।
![फायर ब्रिगेड की 8 टीमें मौके पर पहुंची।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/05/25/4_1716643357.jpg)
फायर ब्रिगेड की 8 टीमें मौके पर पहुंची।
Add Comment