Inner Wheel Club Organises Health Awareness Session at Husangsar Anganwadi During Breastfeeding Week

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

Inner Wheel Club Organises Health Awareness Session at Husangsar Anganwadi During Breastfeeding Week

Bikaner: The Inner Wheel Club organised a health awareness and community service programme at the Anganwadi Centre in Husangsar on the occasion of Breastfeeding Week. The initiative focused on promoting maternal health, child nutrition and awareness about proper care during pregnancy and early childhood.

During the programme, Dr. Pooja Agrawal interacted with pregnant women and guided them on safe and beneficial exercises during pregnancy. She also shared important health-related guidance aimed at encouraging women to maintain their well-being and follow healthy practices during the pregnancy period.

Baby kits, fruits and biscuits were distributed among pregnant women as part of the initiative. Children attending the Anganwadi centre were also provided with stationery items, fruits and biscuits.

The programme also carried the message of “Healthy Mother, Healthy Family”, with participants taking a commitment towards better health and well-being of mothers and children. In an effort to promote women’s empowerment and livelihood opportunities, girls involved in mehndi application were also assured support and opportunities for employment.

The programme was attended by Inner Wheel Club members Ekta Tapadia, Sonia Chhimpa, Dr. Pooja Agrawal, Archana Garg, Jyoti Mittal and Soni Sharma, among others. The initiative highlighted the importance of maternal and child health while also promoting nutrition, community welfare and women’s empowerment.

हुसंगसर आंगनवाड़ी में इनरव्हील क्लब ने मनाया ब्रेस्टफीडिंग वीक, गर्भवती महिलाओं को दिए स्वास्थ्य व पोषण के टिप्स

बीकानेर। इनरव्हील क्लब की ओर से हुसंगसर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में ब्रेस्टफीडिंग वीक के अवसर पर स्वास्थ्य जागरूकता एवं सामाजिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण तथा मातृ एवं शिशु देखभाल को लेकर जागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. पूजा अग्रवाल ने गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए उन्हें नियमित एवं सुरक्षित एक्सरसाइज के बारे में बताया। उन्होंने महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान शारीरिक सक्रियता, स्वास्थ्य और बेहतर देखभाल के महत्व से अवगत कराया।

इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं को बेबी किट, फल और बिस्किट वितरित किए गए। वहीं आंगनवाड़ी केंद्र में आने वाले बच्चों को भी स्टेशनरी सामग्री, फल एवं बिस्किट प्रदान किए गए। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों और माताओं के पोषण एवं स्वास्थ्य को लेकर सकारात्मक संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में “स्वस्थ माँ, स्वस्थ परिवार” का संकल्प भी लिया गया। इसके साथ ही क्षेत्र में मेहंदी लगाने वाली लड़कियों से संवाद कर उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया, ताकि महिलाओं एवं युवतियों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।

आयोजन के दौरान इनरव्हील क्लब से जुड़ी एकता तपाड़िया, सोनिया छिम्पा, डॉ. पूजा अग्रवाल, अर्चना गर्ग, ज्योति मित्तल और सोनी शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से मातृ स्वास्थ्य, शिशु पोषण और महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।

Categories:
error: Content is protected !!