Jaisalmer: तेज रफ्तार का देखने को मिला कहर, दो प्रवासी मजदूरों की मौत; पांच घायल

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


जैसलमेर: रेलवे स्टेशन के बाहर देर रात हुए एक हिट एंड रन मामले में 2 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए. घायलों में 2 महिलाएं व 3 मासूम बच्चे भी शामिल है. कार सवार टक्कर मारकर कार छोड़ मौके से फरार हो गया. शहर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को जवाहर अस्पताल पहुंचाया वहीं मृतकों को शवों को मोर्चरी में रखवाया. पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है तथा कार चालक की तलाश शुरू कर दी है.
आग सेक रहे मजदूरों को कुचला:
जैसलमेर पुलिस डिप्टी श्याम सुंदर सिंह ने बताया कि जैसलमेर के रेलवे स्टेशन के बाहर देर रात करीब 12:30 बजे कुछ मजदूर आग सेक रहे थे. वहीं से गुजर रही एक कार ने उनको कुचल दिया. हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई वहीं 5 अन्य लोग घायल हो गए. पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया. एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हुई वहीं दूसरे व्यक्ति की मौत अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई.
कार चालक की तलाश शुरू:
हमने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जिनको गंभीर अवस्था में जोधपुर रेफर किया गया. कार चालक मौके से फरार हो गया. हमने कार को जब्त कर लिया है तथा कार चालक की तलाश शुरू कर दी है. उन्होने बताया कि मृतकों में दो लोग कैलाश पुत्र लक्ष्मण राम उम्र 35 साल जाति बंजारा निवासी भोपाल एवं सुरेश पुत्र बने सिंह उम्र 30 साल निवासी भोपाल है. मृतको के शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है.

Categories:
error: Content is protected !!