JEN पेपर लीक केस में SOG पहुंची बाबा के आश्रम:दर्जनभर आंसर शीट बरामद, जयपुर समेत 3 जिलों मे 14 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

JEN पेपर लीक केस में SOG पहुंची बाबा के आश्रम:दर्जनभर आंसर शीट बरामद, जयपुर समेत 3 जिलों मे 14 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी

जयपुर/दौसा/भरतपुर

JEN भर्ती पेपर लीक मामले में गिरफ्तार 2 मुख्य आरोपियों के जयपुर, दौसा और भरतपुर में 14 से ज्यादा ठिकानों पर गुरुवार सुबह SOG की टीम ने दबिश दी। इसमें पेपर लीक के मास्टरमाइंड हर्षवर्धन कुमार मीणा (पटवारी) के दौसा-महवा और जयपुर, भरतपुर में 7 से ज्यादा ठिकाने शामिल हैं। स्कूल टीचर राजेंद्र कुमार यादव के आवास सहित उसके साथी के ठिकानों पर भी छापेमारी हुई।

दौसा में एक बाबा के आश्रम में 4 घंटे कार्रवाई चली। एक दर्जन आंसर शीट बरामद की गई। टीम ने इसे जब्त करते हुए आश्रम को सील कर दिया है। टीम यहां से भरतपुर गई। JEN पेपर लीक मामले में SOG की टीम ने भरतपुर में हर्षवर्धन के ससुराल (उच्चैन तहसील के गांव मिलकपुर) में छानबीन की। इसके बाद SOG की टीम जयपुर ।

SOG के DSP शिव कुमार भारद्वाज ने बताया- ATS और SOG के एडिशनल डीजी वीके सिंह के निर्देश पर नकल प्रकरण में पकड़े गए आरोपियों के आवास और ठिकानों पर एक साथ रेड का प्लान था। इसके बाद एक टीम आरोपी के ससुराल मिलकपुर पहुंची, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। इसके लिए कोर्ट से पहले सर्च वारंट लिया गया। पूछताछ करने पर पता लगा कि हर्षवर्धन कुमार मीणा के ससुराल वाले भरतपुर शहर के जसवंत नगर कॉलोनी में रहते हैं, जिसके बाद SOG की टीम जसवंत नगर पहुंची। वहां से हर्षवर्धन कुमार मीणा के साले मनोज कुमार मीणा को अपने साथ लेकर मिलकपुर गांव आई। SOG की टीम ने घर में तलाशी ली और कुछ आपत्तिजनक कागजातों को जब्त किया।

अपडेट्स

33 मिनट पहले

क्या बोले SOG के DSP शिव कुमार भारद्वाज

10:46 AM29 फ़रवरी 2024

दौसा में एसओजी की कार्रवाई की फोटोज

दौसा में आगरा रोड पर गोविंद देवजी मंदिर के सामने एक बाबा के आश्रम पर कार्रवाई चल रही है। यहां हर्षवर्धन आता रहता था।

दौसा में आगरा रोड पर गोविंद देवजी मंदिर के सामने एक बाबा के आश्रम पर कार्रवाई चल रही है। यहां हर्षवर्धन आता रहता था।

दौसा के इस आश्रम पर SOG के ASP नरेंद्र मीणा के नेतृत्व में कार्रवाई चल रही है।

दौसा के इस आश्रम पर SOG के ASP नरेंद्र मीणा के नेतृत्व में कार्रवाई चल रही है।

दौसा में बाबा का ये आश्रम अस्थायी तौर पर टेंट लगाकर बनाया गया है।

दौसा में बाबा का ये आश्रम अस्थायी तौर पर टेंट लगाकर बनाया गया है।

10:27 AM29 फ़रवरी 2024

दौसा के आश्रम में आता था पेपर लीक का आरोपी हर्षवर्धन

दौसा में आगरा रोड पर गोविंद देवजी मंदिर से सामने स्थित एक बाबा के अस्थायी आश्रम पर भी एसओजी की कार्रवाई चल रही है। बताया जा रहा है की पेपर लीक का मास्टरमाइंड पटवारी हर्षवर्धन इस आश्रम में आता रहता था। इसलिए इस पर भी कार्रवाई की गई है।

10:24 AM29 फ़रवरी 2024

दौसा के आश्रम में पहुंची एसओजी

10:07 AM29 फ़रवरी 2024

संपत्ति होगी सीज

एसओजी को अनुमान है कि इनके आवास और अन्य ठिकानों से कई और अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं। आरोपियों की प्रॉपर्टी का आकलन भी किया जाएगा। इसके बाद उनकी संपत्ति आने वाले समय में सीज की जाएगी।

10:07 AM29 फ़रवरी 2024

SOG को मिली कई अहम जानकारी

एडिशनल एसपी बजरंग सिंह शेखावत ने बताया कि पेपर लीक से जुड़ी कई जानकारी एसओजी को मिली थी। हर्षवर्धन कुमार मीणा और राजेन्द्र कुमार यादव के ठिकानों पर गुरुवार सुबह 4 बजे टीमें पहुंचीं। हर्षवर्धन मीणा के दौसा और महवा में 6 ठिकानों और जयपुर में SKIT कॉलेज के सामने डी विला में टीमें सर्च कर रही हैं। टीचर राजेन्द्र कुमार यादव और उसके साथी के जयपुर स्थित वर्धमान नगर, चित्रकूट, वैशाली नगर, झोटवाड़ा और करधनी में कार्रवाई हुई है।

10:06 AM29 फ़रवरी 2024

वैशाली नगर में सुबह 4 बजे से चल रही है जांच

पेपर लीक केस में आरोपी राजेंद्र कुमार यादव के साथियों के वैशाली नगर स्थित ठिकानों पर भी SOG की टीम ने छापेमारी की है।

पेपर लीक केस में आरोपी राजेंद्र कुमार यादव के साथियों के वैशाली नगर स्थित ठिकानों पर भी SOG की टीम ने छापेमारी की है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!